भारतीय जर्सी पर ड्रीम11 का लोगो (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Dream11 ने छोड़ा Team India का साथ, एशिया कप में बिना स्पॉन्सर उतरेगी टीम

Dream11 Pulls Out as Team India’s Sponsor: एशिया कप से पहले ड्रीम11 ने भारतीय टीम के टाइटल स्पॉन्सर से हटने का फैसला ले लिया है। यह फैसला नए खेल विधेयक के बाद लिया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Dream11 Pulls Out as Team India’s Jersey Sponsor: खेल मंत्रालय के नए विधेयक के बाद ऑनलाइन गेमिंग कंपनी, फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगया है। संसद में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 पारित होने के बाद ड्रीम11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर प्रतिबंध लगाया है।

खेल मंत्रालय के इस बिल के बाद बीसीसीआई को बड़ा नुकसान हो सकता है। अब ड्रीम 11 ने भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल स्पॉन्सर से हटने का फैसला ले लिया है। हालांकि बीसीसीआई और ड्रीम11 ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन इतना साफ है कि एशिया कप से पहले ड्रीम11 टाइटल स्पॉन्सर नहीं रहेगी।

एनडीटीवी के एक रिपोर्ट में बताया गया है फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 नए विधेयक के बाद इस डील को जारी रखने के लिए तैयार नहीं है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ड्रीम11 का एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का मुख्य प्रायोजक बनना बेहद मुश्किल है।

खेल विधेयक पर बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा?

इससे पहले शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि बोर्ड देश के कानूनों का पालन करेगा। सैकिया ने कहा कि अगर इसकी अनुमति नहीं है, तो हम कुछ नहीं करेंगे। बीसीसीआई केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई देश की हर नीति का पालन करेगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बीसीसीआई अब टीम इंडिया की जर्सी के लिए नया स्पॉन्सर ढूंढने वाली है। इसके लिए फिर से बोली लगाई जाएगी। अगर एशिया कप (9 सितंबर से शुरू) से पहले कोई नया स्पॉन्सर नहीं मिलता, तो टीम इंडिया बिना किसी लीड स्पॉन्सर के टूर्नामेंट खेलेगी।

358 करोड़ में ड्रीम11 के साथ तय हुई थी डील

दिलचस्प बात ये है कि ड्रीम11 का लोगो लगी हुई जर्सियां पहले ही छप चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ड्रीम11 ने 2023 में बीसीसीआई के साथ एक डील की थी, जिसकी कीमत ₹358 करोड़ थी। इसमें हर घरेलू मैच के लिए ₹3 करोड़ और हर विदेशी मैच के लिए ₹1 करोड़ दिए जाने थे। अब आगामी टूर्नामेंट एशिया कप में भारतीय टीम ड्रीम11 की जर्सी पहनकर नहीं उतरेगी। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा और फाइनल 28 सितंबर को होगा।

खेल विधेयक बीसीसीआई के लिए भी अनिवार्य: मनसुख मंडाविया

केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत की खेल नीति, नए स्पोर्ट्स बिल और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैचों को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने साफ कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं खेल रहा है। लेकिन जब बात बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स की होती है, तो हमें नियमों का पालन करना पड़ता है। कोई भी देश दूसरे देश के खिलाड़ियों को वीज़ा देने से इनकार नहीं कर सकता।

मांडविया ने ये भी कहा कि भारत किसी भी देश को बिना मुकाबले जीतने नहीं देगा। उन्होंने बताया कि नई खेल नीति और स्पोर्ट्स बिल के तहत समय पर वीज़ा देना एक जरूरी नियम होगा, ताकि खिलाड़ी टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकें।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!