केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुंबई के लिए केएल राहुल का शतक बना विलेन! शानदार सेंचुरी जड़ कर्नाटक को दिलाया रणजी सेमीफाइनल का टिकट

KL Rahul Century: केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। राहुल ने चौथी पारी में मैच जिताने वाली पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

Ranji Trophy 2026: एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया। कर्नाटक को चौथी पारी में 325 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 74वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी

कर्नाटक की जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल रहे। उन्होंने 182 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 130 रन बनाए। राहुल चौथे विकेट के रूप में उस समय आउट हुए जब टीम को जीत के लिए केवल 59 रन की जरूरत थी। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 23वां शतक रहा। राहुल के अलावा एस. रविचंद्रन ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। वहीं विद्याधर पाटिल ने तेज अंदाज में 30 गेंदों पर नाबाद 31 रन की उपयोगी पारी खेली। कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने भी 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत कर्नाटक ने दबाव की स्थिति में भी लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहली पारी में गेंदबाजों का दबदबा

मैच की शुरुआत में मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए गलत साबित हुआ। अखिल हरवाडेकर के 60 रन को छोड़कर अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 120 रन पर सिमट गई। कर्नाटक की ओर से विद्वत कविरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि विद्याधर पाटिल को 1 विकेट मिला। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने मैच में कर्नाटक को शुरुआती बढ़त दिलाई।

बढ़त ने बनाया जीत का रास्ता

कर्नाटक की पहली पारी मयंक अग्रवाल के 92 रन के बावजूद 173 रन पर समाप्त हुई, जिससे टीम को पहली पारी के आधार पर 53 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। मुंबई की ओर से मोहित अवस्थी और तुषार देशपांडे ने 4-4 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर और सूर्यांश शेड्गे को 1-1 सफलता मिली।

मुंबई ने दूसरी पारी में संघर्ष करते हुए 377 रन बनाए और कर्नाटक के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि कर्नाटक के बल्लेबाजों ने धैर्य और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद