मोहम्मद शमी और दिनेश कार्तिक  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

वनडे में मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक ने दिया बयान, कहा- शमी से आगे निकल चुकी टीम

Dinesh Karthik statement regarding Mohammed Shami: वनडे क्रिकेट में मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर दिनेश कार्तिक ने एक बड़ा बयान है और कहा है कि, उनसे भारतीय टीम काफी आगे निकल चुकी है।

राहुल उपाध्याय

Dinesh Karthik on Mohammed Shami: वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों के साधारण प्रदर्शन के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम में वापसी की मांग तेज होने लगी है। हांलाकि, इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट विश्लेषक दिनेश कार्तिक का इस मामले पर एक बिल्कुल अलग और कड़ा दृष्टिकोण सामने आया है। कार्तिक का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम अब शमी के दौर से आगे निकल चुकी है।

दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

क्रिकबज के साथ एक विशेष चर्चा के दौरान जब दिनेश कार्तिक से पूछा गया कि क्या मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजों की कमजोर फॉर्म को देखते हुए शमी को वापस लाया जाना चाहिए? इस पर कार्तिक ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि, नहीं, मुझे लगता है कि हमारे पास अन्य तेज गेंदबाज मौजूद हैं।

भारतीय टीम अब शमी से आगे बढ़ चुकी है। अब पीछे मुड़ने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैं शमी की तरफ नहीं देखूंगा, भले ही घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कितना भी अच्छा प्रदर्शन क्यों न किया हो।

मार्च 2025 में खेला था आखिरी मैच

मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच के रूप में खेला था। इसके बाद से ही लगातार चोटों, फिटनेस से जुड़ी समस्याओं और चयनकर्ताओं की भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई नई नीति के कारण उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा है।

वर्तमान में टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर भरोसा जता रहा है। इसके साथ ही गुरनूर बराड, आकिब नबी और अंशुल कंबोज जैसे नए युवा चेहरों को लगातार मौके देकर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

शमी का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर

साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले कुल 197 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 462 विकेट चटकाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट के 64 मैचों में उन्होंने 27.71 की बेहतरीन औसत से 229 विकेट लिए हैं, जिसमें 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है। वहीं, 108 वनडे मैचों में उन्होंने 24.05 की औसत से 206 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं।

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा