ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैनचेस्टर में ऋषभ पंत की जगह लेंगे ध्रुव जुरेल, Video के जरिए हुआ खुलासा

Dhruv Jurel Replace Rishabh Pant In Manchester: लॉर्ड्स टेस्ट में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग नहीं की। अब चौथे टेस्ट से पहले ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का अभ्यास करते दिख रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Dhruv Jurel Replace Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टेस्ट की तैयारी में जुटी है। लॉर्ड्स में मिली हार के बाद भारतीय टीम 2-1 से पिछड़ गई है।

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। जिसके बाद दोनों पारियों में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। हालांकि, ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी की और पहली पारी में अर्धशतक भी जड़ा। लेकिन दूसरी पारी में वो ज्यादा दर्द में दिखें। ऋषभ पंत की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि वो अगले मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। ऋषभ पंत को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है।

जुरेल कर रहे विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस

लॉर्ड्स टेस्ट में लगी चोट ने पंत के चौथे टेस्ट में खेलने पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस बीच शनिवार को जुरेल ने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास किया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने जुरेल का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के बाद ऐसा लग रहा है कि जुरेल को अगले मुकाबले में जगह मिलेगी। वहीं जुरेल के विकेटकीपिंग ट्रेनिंग को देखते हुए पंत को लेकर संदेह पैदा हो गया है।

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से ही जुरेल भारत के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।  उनकी तकनीक मजबूत है। वो रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से खेल सकते हैं, जिससे उनकी बल्लेबाजी आत्मविश्वास से भरी दिखती है।

टीम मैनेजमेंट पंत को लेकर सतर्क

वहीं भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट को पूरा उम्मीद है कि पंत समय पर फिट होकर फिर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। गुरुवार को भारत के पहले अभ्यास सत्र के बाद मैनचेस्टर में पत्रकारों से बात करते हुए डोशेट ने कहा कि पंत मैच से पहले बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन टीम प्रबंधन उनकी उंगली की चोट को लेकर सतर्क है।

रयान टेन डोशेट ने कहा कि वह टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में बल्लेबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता कि आप ऋषभ को किसी भी कीमत पर टेस्ट से बाहर रखेंगे। उन्होंने तीसरे टेस्ट में काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की थी और अब उनकी उंगली के लिए यह आसान होता जाएगा। लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बीच में कीपर ना बदलना पड़े।

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा