ध्रुव जुरेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ध्रुव जुरेल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Dhruv Jurel Creates History: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जुरेल ने अब तक 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज किया है।

उज्जवल सिन्हा

Dhruv Jurel Creates History: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम के विकेटकीपर- बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ध्रुव जुरेल ने अपने पहले सातों टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया है।

ध्रुव जुरेल अपने पहले सात टेस्ट जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। 35 वर्षीय भुवनेश्वर ने फरवरी 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपने पहले छह टेस्ट मैच जीते थे। वहीं जुरेल ने 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। यह मुकाबला भारतीय टीम ने 434 रनों से जीता था।

रोहित शर्मा की कप्तानी में जुरेल ने किया था डेब्यू

रोहित शर्मा की कप्तानी में जुरेल ने अपना डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद उन्होंने रांची और धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेले और भारत ने ये मैच क्रमशः 5 विकेट, एक पारी और 64 रन से जीते। भारत के लिए जुरेल का चौथा टेस्ट मैच 22 से 25 नवंबर, 2024 तक पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम ने वह मुकाबला 295 रन से जीता।

भारत के लिए उनका पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ था और भारत ने उस मैच में इंग्लैंड को छह रनों से हराया था। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेले और भारत ने दोनों में जीत हासिल की।जुरेल अब तक कुल 7 मैच खेल चुके हैं और सातों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज किया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 125 रन बनाए थे और दिल्ली टेस्ट की पहली में 44 और दूसरी पारी में नाबाद 6 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम ने दिल्ली टेस्ट 7 विकेट और अहमदाबाद टेस्ट पारी और 140 रनों से जीता।

जुरेल का पहला 7 टेस्ट मैच

विपक्षी टीम रन भारत का परिणाम स्थल तिथि
इंग्लैंड 46 434 रन से जीत राजकोट 15-18 फरवरी, 2024
इंग्लैंड 90, 39* 5 विकेट से जीत रांची 23-26 फरवरी, 2024
इंग्लैंड 15 पारी और 64 रन से जीत धर्मशाला 7-9 मार्च, 2024
ऑस्ट्रेलिया 11, 1 295 रन से जीत पर्थ 22-25 नवम्बर, 2024
इंग्लैंड 19, 34 6 रन से जीत द ओवल (लंदन) 31 जुलाई–4 अगस्त, 2025
वेस्ट इंडीज 125 पारी और 140 रन से जीत अहमदाबाद 2-4 अक्टूबर, 2025
वेस्ट इंडीज 44, 6* 7 विकेट से जीत दिल्ली 10-14 अक्टूबर, 2025

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग