ध्रुव जुरेल और अभिमन्यू ईश्वरन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Duleep Trophy Quarterfinals: अभिमन्यू ईश्वरन और ध्रुव जुरेल बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Duleep Trophy Quarterfinals: दलीप ट्रॉफी 2025 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला आज 28 अगस्त से शुरू हो गया है। क्वार्टरफाइनल में चार टीमों के तीन कप्तान बदले गए हैं। ईश्वरन और जुरेल अंतिम क्षण में बाहर हुए।

उज्जवल सिन्हा

Duleep Trophy Quarterfinals: दलीप ट्रॉफी की शुरुआत आज 28 अगस्त से हो घई है। आज से इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ जोन से हो रहा है। वहीं सेंट्रल जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से हो रहा है। इन चार टीमों में तीन नए कप्तान क्वार्टरफाइनल के मुकाबले में कप्तानी कर रहे हैं।

सेंट्रल जोन के कप्तान ध्रुव जुरेल और ईस्ट जोन के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन बुखार और ग्रोइन की चोट के कारण आज से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर रहेंगे। नॉर्थ जोन के खिलाफ अभिमन्यू ईश्वरन के बाहर होने से ईस्ट जोन को करारा झटका लगा है। उससे पहले इस टीम से आकाश दीप और विकेटकीपर ईशान किशन बाहर हो गए थे। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम हल्की पड़ गई है।

ईस्ट जोन के कप्तान बने रियान पराग

अभिमन्यू ईश्वरन के नहीं खेलने से असम से स्टार खिलाड़ी रियान पराग को ईस्ट जोन की कप्तानी सौंपी गई है। अब देखना होगा कि नॉर्थ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन का प्रदर्शन कैसा रहता है। इन खिलाड़ियों के गैर मौजूदगी के बाद मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं।

गिल की जगह अंकित कुमार को बनाया गया कप्तान

दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई थी। हालांकि, गिल बुखार से उबर नहीं सके हैं। जिसके बाद हरियाणा के अंकित कुमार को नॉर्थ जोन का कप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते दिखेंगे। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के ठीक बाद एशिया कप का आगाज होना है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में ये तो तय है कि गिल प्लेइंग का हिस्सा रहेंगे। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से करेगा।

जुरेल की जगह पाटीदार बने कप्तान

वहीं सेंट्रल जोन के कप्तान ध्रुव जुरेल को ग्रोन इंजरी के कारण इस मुकाबले से बाहर रहने की सलाह दी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि एशिया कप के लिए भारत के स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल जुरेल को बीते दिन चोट लगी है उन्हें मैच से बाहर रहने को कहा गया है। ध्रुव जुरेल के बाहर होने के बाद सेंट्रल जोन की कप्तानी आईपीएल के विजेता कप्तान रजत पाटीदार को सौंपी गई है। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ रजत पाटीदार सेंट्रल जोन की कप्तानी कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी