डेवोन कॉनवे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

डेवोन कॉनवे ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Devon Conway: न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया। वो टेस्ट के एक मैच के दौरान दोहरा शतक और शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Devon Conway Create History: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया। डेवोन कॉनवे ने एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। डेवोन कॉनवे ने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में डेवोन कॉनवे ने दोहरा शतक लगाया था। कॉनवे ने 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा दोहरा शतक था। दूसरी पारी में भी डेवोन कॉनवे ने 139 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 100 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच की एक पारी में दोहरा शतक और एक पारी में शतक लगाने वाले डेवोन कॉनवे पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं टॉम लैथम ने भी इस टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली। वो दोनों पारियों में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। लैथम ने पहली पारी में 137 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 101 रन बनाए। इस लिस्ट में पहले डेवोन कॉनवे भी शामिल हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

क्रमांक बल्लेबाज का नाम वर्ष विरोधी टीम
1 जीएम टर्नर (GM Turner) 1974 ऑस्ट्रेलिया
2 जीपी होवार्थ (GP Howarth) 1978 इंग्लैंड
3 एएच जोंस (AH Jones) 1991 श्रीलंका
4 पीटर फुल्टन (Peter Fulton) 2013 इंग्लैंड
5 केन विलियमसन (Kane Williamson) 2024 दक्षिण अफ्रीका
6 डेवोन कॉनवे (Devon Conway) 2025 वेस्टइंडीज
7 टॉम लैथम (Tom Latham) 2025 वेस्टइंडीज

न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने की उपलब्धि जीएम टर्नर (1974 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), जीपी होवार्थ (1978 में इंग्लैंड के खिलाफ), एएच जोंस (1991 में श्रीलंका के खिलाफ), पीटर फुल्टन (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ), केन विलियमसन (2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ), डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) हासिल की है।

कॉनवे और लैथम के बीच पहले विकेट के लिए 323 रनों की साझेदारी

डेवोन कॉनवे और लैथम ने इस टेस्ट की पहली पारी में पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। कॉन्वे और लैथम ने भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित और मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के आदिल अली और शान मसूद हैं। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में 278 रन की साझेदारी की थी।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक