टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025 से पहले कोच गौतम की मुश्किलें हुई 'गंभीर', हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, जानिए क्या है मामला

Team India Head Coach Gautam Gambhir: एशिया कप 2025 से पहले कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें एक मामले के लिए 29 अगस्त को कोर्ट में पेश होने कहा है।

संजय सिंह बिष्ट

Gautam Gambhir Case: टीम इंडिया ने हाल में इंग्लैंड दौरे में अपना दम दिखाया है। कोच गौतम गंभीर व शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने इंग्लिश धरती पर 5 मुकाबलों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया था। अब एशिया कप को लेकर भारतीय टीम सबसे ट्रॉफी जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। गौतम गंभीर अपनी नई टीम के साथ इसके खिताब को अपने नाम करने के लिए बेताब हैं, लेकिन इससे पहले हेड कोच के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

हेड कोच गौतम गंभीर को परेशानी दिल्ली हाईकोर्ड की तरफ से आ रही है, जसके बाद उनकी समस्याओं में इजाफा होते हुए दिख रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गंभीर व उनके परिवार और फाउंडेशन के खिलाफ चल रहे ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को रोकने से साफ मना कर दिया है। यही कारण है कि एशिया कप से पहले गौतम गंभीर कानूनी पेंच में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

कोर्ट ने बढ़ाई गौतम गंभीर की परेशानी

गौतम गंभीर का नाम कोविड-19 के दौरान दवाओं को अवैध तरीके वितरण व जमा करने से जुड़े मामले में शामिल है। अब जस्टिस नीना बंसल ने टीम इंडिया के कोच को इस मामले में राहत देने से मना कर दिया है। जज ने इससे इतर मामले की सुनवाई की अगली तारीख भी बता डाली है। इसकी अगली सुनवाई 29 अगस्त को होनी है। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर ट्रायल कोर्ट के द्वारा 8 सितंबर 2025 को कार्यवाही आगे बढा दी जाएगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर, उनके परिवार तथा उनकी फाउंडेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बिना लाइसेंस कोविड से संबंधित दवाओं को इकट्ठा किया गया और उनका वितरण किया गया। इस मामले की सुनवाई फिलहाल जारी है और अगली तारीख 29 अगस्त को तय की गई है। अभी तक अदालत से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है, लेकिन अगर गंभीर और उनकी फाउंडेशन पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो यह उनके साथ-साथ परिवार और सीईओ के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी