दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

WPL 2026 के फाइनल में पहुंचने पर है दिल्ली की निगाहें, गुजरात के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11

Women's Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

उज्जवल सिन्हा

Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women, Eliminator: महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की नजरें इस मुकाबले को जीतकर लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने पर है। वहीं गुजरात जायंट्स भी महिला प्रीमियर लीग में पहली बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगा।

एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टॉस जीतन के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि विकेट देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई भी स्कोर चेज किया जा सकता है। जैसे-जैसे ओस आएगी तो पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो जाएगा। आज एक नया मैच है, और अगर कोई गेम सबसे ज़्यादा मायने रखता है, तो वह आज रात का है। इसलिए हमारी कोशिश केवल एक ही है, जीत हासिल करना। प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है।

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने क्या कहा?

एश्ले गार्डनर ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी। लेकिन हमें लगा कि शायद हमें पहले बॉलिंग करनी पड़ेगी, इसलिए हमने पहले ही इसकी तैयारी कर ली थी। हम पावरप्ले में आक्रामक खेलना चाहते हैं और हमारी लाइनअप बहुत अच्छी तरह से बैलेंस्ड है। हमारी योजना है कि अच्छी शुरुआत करें और फिर मिडिल और लेट ऑर्डर में अपनी पावर का इस्तेमाल करें। आज रात के मैच में हमारी रणनीति नहीं बदलेगी। पिच पिछली कुछ पारियों जैसी ही दिख रही है, शायद थोड़ी ज्यादा हरी घास है। हमें कंडीशंस को जल्दी समझना है और मौके पर एडजस्ट करना है। प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है।

एलिमिनेटर के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे