Delhi Capitals Team Update: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी रणनीति पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव की ओर बढ़ती नजर आ रही है। ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को जोड़ने के बावजूद दिल्ली आईपीएल 2025 में टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी थी।
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल ने संभाली थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाई। लीग स्टेज में दिल्ली ने 14 मैच खेले, जिसमें 7 मुकाबले जीते और 6 में हार का सामना किया, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। अंक तालिका में टीम पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ से बाहर हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के लिए कप्तान बदलने की तैयारी कर रही है। फ्रेंचाइजी की नजरें अब केएल राहुल पर टिकी हैं, जिन्हें नया कप्तान बनाया जा सकता है। मैनेजमेंट का मानना है कि राहुल के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह टीम को स्थिरता दे सकते हैं।
केएल राहुल पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है। आईपीएल में राहुल ने कुल 64 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम ने 32 मैच जीते, 30 हारे और 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। उनका शांत स्वभाव और अनुभव दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए कई अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा और मिशेल स्टार्क जैसे नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में टीम के लिए अहम योगदान दिया था।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Prediction: संजू सैमसन को मिल सकती है जगह, प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ईशान किशन?
केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, नितीश राणा, औकिब डार, बेन डकेट, डेविड मिलर, पथुम निस्संका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ और काइल जैमीसन।