दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की-11

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। गुजरात की टीम में एकमात्र बदलाव किया गया।

उज्जवल सिन्हा

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स की टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है, जबकि कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है।

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले दो मुकाबलों में हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। यह एक फ्रेश विकेट है। बारिश हुई है, इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी करेंगे, विकेट का मिजाज देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करेंगे। हम मैच-अप्स पर नजर रखते हैं, बल्लेबाजों के लिए चीजों को जितना हो सके उतना मुश्किल बनाते हैं और सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का चयन करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने टॉस गंवाने के बाद क्या कहा?

वहीं, जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम वैसे भी पहले बैटिंग करने वाले थे। अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी इनिंग्स में ओस नहीं पड़ेगी। यह सब परिस्थिति को समझने की बात है। हमारी ओपनिंग पार्टनरशिप (साई सुदर्शन के साथ) अच्छी है और उम्मीद है कि हम बोर्ड पर रन बना पाएंगे। यह सब एक मैच में सही तालमेल बिठाने की बात है। हम पिछला मैच बहुत कम अंतर से हारे थे। उम्मीद है कि हम अपनी बैटिंग को ठीक कर लेंगे। कुमार कुशाग्र की जगह मैं खेलूंगा।"

DC vs GT का प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

DC vs GT का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात टाइटंस से बराबरी करने उतरेगी। गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है। किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। जिसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं।

INDIA Bloc Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के मार्च का आगाज, सुप्रीम कोर्ट ने दी याचिका दाखिल करने की इजाजत

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल