डेविड वॉर्नर (फोटो- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

David Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई

David Warner: डेविड वार्नर ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार किया। उनके खून में अल्कोहल स्तर कानूनी सीमा से दोगुना था। मामला अदालत में 7 मई को सुना जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

David Warner Admits To Drunk Driving: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से जुड़े ड्रिंक-ड्राइविंग केस में नई जानकारी सामने आई है। वार्नर ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वॉर्नर ने पुलिस को बताया कि सिडनी के पूर्वी उपनगरों में रोके जाने से कुछ देर पहले उन्होंने शराब पी थी।

न्यूजकॉर्प की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्नर ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि ईस्टर संडे को गाड़ी चलाने से पहले वह एक दोस्त के साथ शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि मारौबरा में अपने घर वापस जाने की कोशिश करने से पहले उन्होंने तीन ग्लास वाइन पी थी। 39 साल के वार्नर को एक रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग ऑपरेशन के दौरान रोका गया, जहां पुलिस ने देखा कि एक वैन चेकपॉइंट से थोड़ी दूर रुककर पार्क कर रही है। फिर अधिकारी गाड़ी के पास गए और सड़क किनारे टेस्ट किया, जिसमें अल्कोहल की पॉजिटिव रीडिंग आई।

David Warner पर ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया

उसके बाद डेविड वॉर्नर को आगे की जांच के लिए मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उनके खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 दर्ज किया गया। जो कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है। तब से उन पर ड्रिंक-ड्राइविंग के एक मिड-रेंज अपराध का आरोप लगाया गया है। उन्हें 7 मई को डाउनिंग सेंटर स्थानीय कोर्ट में पेश होना है।

David Warner के कामों पर पड़ सकता है असर

वॉर्नर अगर दोषी पाए जाते हैं, तो इस आरोप का असर उनके कमर्शियल कामों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर पड़ सकता है। यह नया विवाद उनके करियर में पिछले अनुशासनिक मामलों को और बढ़ा देता है, जिसमें साउथ अफ्रीका में 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल में उनका शामिल होना भी शामिल है। इस केस की सुनवाई अगले महीने होनी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। वह टूर्नामेंट में ब्रेक के दौरान कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे थे।

David Warner ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

डेविड वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट और मीडिया में सक्रिय हो गए। अपने लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले और ऑस्ट्रेलिया को कई अहम जीत दिलाई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अदालत का फैसला उनके PSL करियर और व्यक्तिगत छवि पर किस तरह प्रभाव डालता है।

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज