डेविड मलान (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कभी थे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। वह इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। वह इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।

डेविड मलान इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह वनडे विश्व कप के बाद से टीम का हिस्सा नहीं बने हैं। हाल ही में इसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। जिसमें उनका नाम नहीं  है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है।

मलान ने कहा,‘‘मैने तीनों प्रारूपों को काफी संजीदगी से लिया लेकिन टेस्ट क्रिकेट में काफी मेहनत चाहिए। पांच दिन और तैयारी के दिन अलग। यह मानसिक रूप से काफी थकाऊ है।''

टी 20 रैंकिंग में  नंबर-1 के खिलाड़ी

डेविड मलान एक समय टी20 रैंकिंग में नंबर-1 के खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2023 में टी20 मैच खेला था। उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उनका डेब्यू मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने 44 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। मलान ने टेस्ट में 1074 रन, वनडे में 1450 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1892 रन बनाए हैं।

आईपीएल में भी दिखा चुके हैं कमाल

डेविड मलान आईपीएल में भी नजर आ चुके हैं। मलान अपनी स्थिरता के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने 2021 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेला था। PBKS ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। जिसमें वह केवल 26 रन बना पाए थे।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो