दासुन शनाका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दासुन शनाका ने की सनथ जयसूर्या की बराबरी, एशिया कप में ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई बने

Dasun Shanaka Equals Jayasuriya's Record: श्रीलंका के दासुन शनाका ने एशिया कप के सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

Dasun Shanaka Equals Sanath Jayasuriya's Record: एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका के दासुन शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान शनाका ने 6 छक्के लगाए। इन 6 छक्कों के बदौलत शनाका एशिया कप टी20I मैच में आधा दर्जन छक्के लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शनाका ने 37 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और छह छक्के लगाए। शनाका से पहले कुल छह और बल्लेबाजों ने एशिया कप टी20I मैच में छह या उससे अधिक छक्के लगाए हैं।

एशिया कप टी20I मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

बल्लेबाज़ देश रन गेंदें छक्के विरोधी टीम स्थान दिनांक
बाबर हयात हांगकांग 122 60 7 ओमान फतुल्लाह 19 फरवरी 2016
सूर्यकुमार यादव भारत 68 26 6 हांगकांग दुबई 31 अगस्त 2022
नजीबुल्लाह जादरान अफग़ानिस्तान 43 17 6 बांग्लादेश शारजाह 30 अगस्त 2022
रहमानुल्लाह गुरबाज अफग़ानिस्तान 84 45 6 श्रीलंका शारजाह 3 सितंबर 2022
विराट कोहली भारत 122 61 6 अफग़ानिस्तान दुबई 8 सितंबर 2022
मोहम्मद नबी अफग़ानिस्तान 60 22 6 श्रीलंका अबू धाबी 18 सितंबर 2025
दासुन शनाका श्रीलंका 64* 37 6 बांग्लादेश दुबई 20 सितंबर 2025

शनिवार को लगाए गए छह छक्कों की मदद से शनाका ने श्रीलंका के लिए एशिया कप (वनडे और टी20 दोनों मिलाकर) में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 30 जून 2008 को कराची में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी 130 रनों की पारी के दौरान जयसूर्या ने छह छक्के लगाए थे।

एशिया कप मैच में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक छक्के

बल्लेबाज़ रन गेंदें छक्के विरोधी टीम फॉर्मेट स्थान दिनांक
सनथ जयसूर्या 130 66 6 बांग्लादेश वनडे कराची 30 जून 2008
दासुन शनाका 64* 37 6 बांग्लादेश T20I दुबई 20 सितंबर 2025
सनथ जयसूर्या 125 114 5 भारत वनडे कराची 6 जुलाई 2008

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम है। उन्होंने यह शानदार उपलब्धि 22 दिसंबर 2017 को इंदौर में भारत के खिलाफ हासिल की थी। इस मैच में कुसल परेरा ने मात्र 37 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के जड़े। यह अब तक किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

श्रीलंका के लिए एक टी20I मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी रन गेंदें छक्के विरोधी टीम स्थान दिनांक
कुसल परेरा 77 37 7 भारत इंदौर 22 दिसंबर 2017
कुसल मेंडिस 86 55 6 बांग्लादेश सिलहट 9 मार्च 2024
इसुरु उदाना 84* 48 6 दक्षिण अफ़्रीका सेंचुरियन 22 मार्च 2019
भानुका राजपक्षे 77 48 6 पाकिस्तान लाहौर 7 अक्टूबर 2019
चरिथ असलंका 67 41 6 न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड 2 अप्रैल 2023
दासुन शनाका 64* 37 6 बांग्लादेश दुबई 20 सितंबर 2025
थिसारा परेरा 57 31 6 इंग्लैंड कोलंबो (आरपीएस) 27 अक्टूबर 2018
दासुन शनाका 56* 22 6 भारत पुणे 5 जनवरी 2023

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: महाराष्ट्र के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा

मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेनापति में 5 घरों में लगाई आग, कांगपोकपी के नागा गांव पर भी हमला

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण