डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, डेरिल मिचेल ODI सीरीज से हुए बाहर

Daryl Mitchell ruled out vs West Indies: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे दो वनडे मैचों से चोट के कारण बाहर, हेनरी निकोल्स को टीम में शामिल किया गया।

उज्जवल सिन्हा

Daryl Mitchell ruled out of West Indies ODIs: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे मुकाबले से न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल बाहर हो गए हैं।

पहले वनडे में शतक लगाते समय उन्हें जांघ में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अब उन्हें पूरे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड टीम ने उनकी जगह बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को टीम में शामिल किया है। निकोल्स सोमवार को नेपियर में टीम के साथ जुड़ गए हैं। रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर सात रनों की जीत दर्ज की थी। मिचेल ने पहले मैच में 118 गेंदों पर 119 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन कमर के दर्द के कारण वह पूरी दूसरी पारी ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे। जिसके बाद अब उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

टेस्ट सीरीज से पहले हो जाएंगे फिट

हालांकि, न्यूजीलैंड ने उम्मीद जताई है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 दिसंबर से हेग्ले ओवल में शुरू होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएंगे। मिचेल इस दौरान मेडिकल टीम के निगरानी में रहेंगे।

मिचेल की चोट पर कोच ने क्या कहा?

मिचेल की चोट पर बात करते हुए मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "किसी सीरीज़ से शुरुआत में ही चोट के कारण बाहर होना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर जब आप शानदार फॉर्म में हों। इस गर्मी में अब तक वनडे फॉर्मेट में डेरिल मिचेल ने हमारे लिए प्रदर्शन किया है। बचे हुए दो वनडे मैचों में उनकी कमी जरूर खलेगी। अच्छी बात यह है कि चोट मामूली है, और हमें उम्मीद है कि डेरिल टेस्ट सीरीज़ के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।"

हेनरी निकोल्स घरेलू फोर्ड ट्रॉफी प्रतियोगिता में बेहतरीन फॉर्म में हैं। वे 76.50 की औसत से 306 रन बनाकर रन बनाने की सूची में सबसे आगे हैं। हेनरी के बाद वाल्टर ने कहा कि वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और वे एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, इसलिए उनका टीम में वापस आना हमारे लिए अच्छा है। अच्छा लगता है जब किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका मिलता है जो बेहतरीन फॉर्म में हो। वो पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर