सीएसके बनाम आरआर (फोटो- @IPL) 
क्रिकेट

पावरप्ले के राजा बने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज, 6 ओवर के अंदर निकाल दी CSK की हवा, 4 बल्लेबाज हुए आउट

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज काल बनकर सामने आए। नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने पावरप्ले के अंदर चेन्नई के चार बल्लेबाजों पवेलियन भेज दिया।

संजय सिंह बिष्ट

CSK vs RR 3rd Match IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में आज बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। एक ओर रियान पराग राजस्थान की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरी है। लेकिन इस मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स की पहले 6 ओवर के अंदर हालत खराब कर दी।

पावरप्ले में RR के गेंदबाजों का जलवा

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले तक मुकाबले का रूख बदल कर रख दिया। कुल मिलाकर राजस्थान के गेंदबाज नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने चेन्नई के बल्लेबाजों की हवा निकालकर रख दी। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर नंद्रे बर्गर ने टीम को पहली सफलता दिलाई। इस दौरान 6 रन के स्कोर पर उन्होंने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए तीसरा ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ठीक संजू सैमसन की तरह आउट किया। उन्होंने सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया। तब चेन्नई का स्कोर 3 ओवर के बाद 19 रन था। ये CSK के लिए उसका दूसरा बड़ा विकेट था।

आयुष म्हात्रे नहीं खोल सके खाता

इसके बाद लग रहा था कि आगे के बल्लेबाज पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरआर के लिए चौथा ओवर फिर नंद्रे बर्गर लेकर आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। म्हात्रे शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। वहीं, 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉट को 2 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। तब तक चेन्नई ने 38 रन के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। कुछ ऐसे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले के अंदर विकेट की झड़ी लगाकर रख दी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर