खलील अहमद (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Khaleel Ahmed Replacement: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव

CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। अब SRH के खिलाफ उनकी जगह कौन खेलेगा, इस पर नजरें हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Khaleel Ahmed Replacement CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस सीजन में वह सीएसके के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक रहे थे, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है। अब टीम को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलना है और उससे पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा।

रामकृष्ण घोष बन सकते हैं विकल्प

खलील अहमद की जगह लेने के लिए रामकृष्ण घोष एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। 28 वर्षीय घोष लगातार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वह निचले क्रम में आकर तेज रन भी बना सकते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 7 मैचों में 17 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर 7 विकेट उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

मुकेश चौधरी दे सकते हैं अनुभव

महाराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी इस रेस में शामिल हैं। वह पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और टीम के माहौल को अच्छी तरह समझते हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि पिछले कुछ सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन अनुभव के आधार पर वह खलील के अच्छे रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।

जैकरी फॉल्क्स भी हैं मजबूत दावेदार

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज जैकरी फॉल्क्स भी खलील अहमद की जगह लेने के लिए एक विकल्प हैं। 23 वर्षीय फॉल्क्स के पास 68 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 77 विकेट झटके हैं। वह पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में प्रभावी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 22 टी20 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास खलील अहमद के विकल्प के रूप में कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। अब यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा कि वह अनुभव को प्राथमिकता देती है या युवा जोश पर भरोसा जताती है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में यह फैसला टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर डाल सकता है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट