खलील अहमद (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान, सीजन के बीच में खलील अहमद हुए बाहर; अब टीम में कौन भरेगा उनकी जगह?

CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह टीम में कौन शामिल होगा, इस पर नजरें टिकी हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Khaleel Ahmed Ruled Out Due To Injury IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उन्हें बाकी मैचों से दूर रहना पड़ेगा, जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है।

खलील अहमद की चोट बनी परेशानी

खलील अहमद को यह चोट 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। वह उस मैच में अपना पूरा चार ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर सके थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूरी तरह फिट होने में 10 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है, जिसके चलते उनका टूर्नामेंट में वापसी करना संभव नहीं है।

सीजन में नहीं चला खलील का जादू

अगर खलील अहमद के प्रदर्शन की बात करें, तो आईपीएल 2026 में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए। हालांकि टीम हाल ही में लगातार दो मुकाबले जीतकर लय में लौटती दिख रही थी, लेकिन इस बीच उनके बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

पहले ही लग चुका था एक और झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस के रूप में एक बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था, जो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। अब खलील अहमद के बाहर होने से टीम का तेज गेंदबाजी विभाग और कमजोर नजर आ रहा है।

कौन ले सकता है खलील की जगह?

अब सवाल उठता है कि खलील अहमद की जगह टीम में कौन ले सकता है। चेन्नई के पास फिलहाल दो प्रमुख विकल्प मौजूद हैं। पहला नाम मुकेश चौधरी का है, जो खलील की तरह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्हें आईपीएल में 16 मैचों का अनुभव है और वह 17 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

दूसरा विकल्प रामकृष्ण घोष हैं, जिन्हें चेन्नई ने 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 30 लाख रुपये में खरीदा था और 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, हालांकि उन्हें अभी तक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। टी20 क्रिकेट में उनके पास 9 मैचों का अनुभव है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं