चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-आईपीएल) 
क्रिकेट

IPL 2025 की सबसे फिसड्डी टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोच ने कहा- हम इसी के लायक थे

चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली। इस हार के बाद टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वो अंक तालिका में सबसे नीचे रहने के ही हकदार थे।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई की टीम इस सीजन में अब 10वें पायदान पर ही अपना सफर खत्म करेगी। चेन्नई ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत मिली। जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। जिस कारण अब टीम सबसे निचले स्थान पर है। चेन्नई के खराब सीजन के बाद टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वे तालिका में सबसे नीचे रहने के ही हकदार थे।

हालांकि, उन्होंने अगले साल दमदार योजनाओं के साथ वापसी का वादा किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबले को हारने के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि हम नीचे रहना पसंद नहीं करते । हम अच्छा खेलना चाहते थे। हमारा लक्ष्य आखिरी दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन था। लेकिन अब एक ही रह गया है। शायद हम इस बार सबसे नीचे रहने के ही हकदार थे क्योंकि हमने ऐसी ही क्रिकेट खेली है। इससे बचा नहीं जा सकता।

शीर्ष क्रम की खराब बल्लेबाजी बनी परेशानी

उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति उन्हें पता है और शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की विफलता ने उनके अभियान को ढर्रे से उतार दिया। हमें अपनी टीम को ढर्रे पर लाना होगा । हमारे पास अगले साल के लिये मजबूत रणनीति है लिहाजा सभी पहलुओं पर काम किया जायेगा । इस साल शीर्षक्रम से अच्छे रन नहीं मिलने के कारण ऐसा हो नहीं पाया। धोनी के कूल माइंड पर वैभव सूर्यवंशी का वार, दिल्ली में आया 14 वर्षीय होनहार बल्लेबाज के नाम का तूफान

अंशुल कंबोज ने किया शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि बहुत सारे बल्लेबाजी क्रम अच्छी शुरूआत पर निर्भर करते हैं जो हमें नहीं मिल सकी। हमने टुकड़ों में ही अच्छा खेल दिखाया। तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम में भी उनका चयन हुआ है। उसकी रफ्तार 138-139 के आसपास है। उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी लैंग्थ है और सपाट विकेट पर भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की सीम और स्विंग लेती विकेटों पर वह प्रभावी साबित होगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज