क्रिकेट और एमएमए (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asian Games 2026 में क्रिकेट की वापसी, MMA को पहली बार किया गया शामिल; जापान करेगा मेजबानी

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट और एमएमए को शामिल किया गया है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया है। वहीं क्रिकेट की वापसी हुई है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में शामिल कर लिया गया है। इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान के नागोया शहर में होगा। यह खेल अगले साल सिंतबर-अक्टूबर 2026 में आयोजित होगा।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रेस रिलीज के अनुसार क्रिकेट और MMA को खेलों की सूची में आधिकारिक रूप से शामिल करने का फैसला AINAGOC की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 41वीं बैठक में लिया गया। यह बैठक 28 अप्रैल को जापान के नागोया सिटी हॉल में आयोजित की गई थी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि क्रिकेट का आयोजन आइची प्रांत में किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसका स्थान का निर्णय नहीं हुआ है। दक्षिण एशिया में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने की वजह से इसमें और लोगों की रूचि बढ़ गई है। गौरतलब है कि क्रिकेट ने अब तक केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था। जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को 158 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। 128 साल बाद फिर से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया है।

क्रिकेट को एशियन गेम्स में फिर किया गया शामिल

क्रिकेट इससे पहले 2010, 2014 और 2022 के एशियन गेम्स में भी शामिल रहा है। 2022 में भारत ने पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष टीम में रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे कई सितारे शामिल थे, जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। बांग्लादेश को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।

MMA को पहली बार एशियन गेम्स में किया गया शामिल

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को पहली बार एशियन गेम्स में जगह मिली है, जिसे इस खेल की मान्यता और बढ़ती लोकप्रियता के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। भारत में MMA लगातार लोकप्रिय हो रहा है। खासकर अंशुल जुबली और पूजा तोमर जैसे भारतीय फाइटर्स के UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) में पहुंचने से देश में कई युवा फाइटर्स को मौके मिले हैं।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब