क्रिकेट

Sri Lanka vs India Series से पहले मुंबई में COVID गाइडलाइन्स हुई जारी, 3 जनवरी को होगा पहला मैच

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। वनडे और T20I Series की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा। 3 मैचों की T20I Series का यह पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (SRL vs IND T20I Series, 2023 Wankhede Stadium) में होगा। खेला जाएगा। कोरोना के भयंकर संक्रमण के खतरों के मद्देनजर मुंबई में बचाव के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं हुई है। विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए तो RT PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

मुंबई में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर एहतियातन गाइडलाइन्स जारी की गई है। BMC ने कहा है कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क ज़रूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं और साफ़-सफाई का ख़्याल रखें। कोरोना के लक्षण हैं, तो घर से बाहर नहीं निकलें, आवश्यक मेडिकल टेस्ट कराएं।

Sri Lanka vs India T20I Series, 2023 के मुंबई में खेले जाने वाले पहले मैच की टिकट की बिक्री शुरू चुकी है। स्टेडियम में जाकर मैच देखने वाले खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए भी कुछ नियम लागू किए जा सकते हैं।

Corona Virus के नए वैरिएंट को लेकर सरकार हुई सतर्क

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (Covid BF.7 Variant) को लेकर भारत सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मंडाविया ने कहा है कि चीन, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT PCR टेस्ट अनिवार्य कर दी गई है। यदि, कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया, तो उन्हें जरूरी क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य  देशों से भारत आने वाले यात्रियों की भी Random Covid Testing की जाएगी।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान