सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को लेकर चिंतित कोच शुक्री कॉनराड (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

SA vs AUS: हार के बाद छलका दर्द, साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर चिंतित दिखे कोच कॉनराड

Australia vs South Africa: कॉनराड का मानना है कि टीम को कुछ आगे होने वाले मुकाबलों में कुछ बदलाव करने होंगे। उन्होंने कहा कभी-कभी हम जरूरत से बहुत ज्यादा विनम्र हो जाते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस सीरीज में कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से शिकस्त दी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका के कोच शुक्रीक कॉनराड ने टीम के प्रदर्शन व खिलाड़ियों की मानसिकता को लेकर चिंता जताई है। कॉनराड की परेशानी का कारण उनकी टीम के पास करीबी मुकाबलों में जीतने के लिए कौशल और मानसिक दृढ़ता है या नहीं, बल्कि वह इस बात से चिंतित हैं कि क्या उनके खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता को दिखाने का आत्मविश्वास है।

कॉनराड का मानना है कि टीम को कुछ आगे होने वाले मुकाबलों में कुछ बदलाव करने होंगे। उन्होंने कहा "कभी-कभी हम जरूरत से बहुत ज्यादा विनम्र हो जाते हैं। हम दुनिया के सामने अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन नहीं करते। इसका ऑस्ट्रेलिया के खेलने के अंदाज से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उनके पास एक ब्लूप्रिंट है।"

हमने खुद को ज्यादा सीमित कर लिया है- शुक्रीक कॉनराड

उन्होंने आगे कहा, "कई बार वह शानदार खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है, जब आप उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं, जैसा कि हमने पहले दो मैचों में किया था। लेकिन वह अपनी शैली पर टिके रहते हैं। हमारे लिए इसका क्या मतलब है? बल्लेबाजी के मोर्चे पर देखिए, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन और एडन मार्कराम जैसे खिलाड़ियों के पास करने को बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने खुद को शायद कुछ ज्यादा ही सीमित कर लिया है।"

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से दी थी शिकस्त

केर्न्स में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान मिशेल मार्श ने 54 रन बनाए। सीरीज जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को हर हाल में तीसरा टी20 मैच जीतना था, लेकिन इसमें उसे दो विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत