चैंपियंस ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से पहले मिलेगा भरपूर मौका, भारत को मिलेंगे सिर्फ 3 मैच

चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में होने वाला है। जिसको लेकर भारत की स्थिति अभी तक साफ नहीं हो सकी है। चैंपियंस ट्रॉफी में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में होने वाला है। जिसको लेकर भारत की स्थिति अभी तक साफ नहीं हो सकी है। चैंपियंस ट्रॉफी में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई है। इस टूर्नामेंट से पहले सबसे कम मैच भारत को मिलेंगे। ऐसे में भारत की तैयारी क्या होगी, यह देखने वाली बात होगी। वहीं इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को कई मौके मिलेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले टीमों के मिलेंगे इतने मौके

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सबसे ज्यादा मौके पाकिस्तान को मिलेंगे। पाकिस्तान को 15 वनडे मैच खेलने हैं। वहीं न्यूजीलैंड को 13 मैच खेलने को मिलेगा। उसके अलावा साउथ अफ्रीका को 7 मैच मिलेगा। वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश को 5-5 मैच मिलेंगे। सबसे कम भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को मैच मिलेंगे। तीनों टीमों को 3-3 मैच मिलने वाले हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान के तीन शहरों में आयोजित किया जाएगा। मुकाबले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जहां से सेमीफाइनल और फाइनल मैच होगा।

2 ग्रुप में बांटी गई टीमें

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ऐसे में भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसे हो सकता है संभावित कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान
19 फरवरी 2025 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान कराची
20 फरवरी 2025 बांग्लादेश बनाम भारत लाहौर
21 फरवरी 2025 अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कराची
22 फरवरी 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाहौर
23 फरवरी 2025 न्यूजीलैंड बनाम भारत लाहौर
24 फरवरी 2025 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी
25 फरवरी 2025 अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर
26 फरवरी 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी
27 फरवरी 2025 बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड लाहौर
28 फरवरी 2025 अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी
1 मार्च 2025 पाकिस्तान बनाम भारत लाहौर
2 मार्च 2025 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी
5 मार्च 2025 सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी कराची
6 मार्च 2025 सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी रावलपिंडी
9 मार्च 2025 फाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी लाहौर

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही