चामरी अट्टापट्टू  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

चामरी अट्टापट्टू का तूफानी कहर! 7 विकेट और हैट्रिक से श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Sri Lanka W vs Indonesia W: विमेंस एशिया कप में चामरी अट्टापट्टू की हैट्रिक और 7 विकेट के दम पर श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 49 रन पर समेटकर 75 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की।

सृष्टि मौर्य

Chamari Athapaththu Hat Trick Women Asia Cup: विमेंस एशिया कप 2026 में श्रीलंका ने इंडोनेशिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि इंडोनेशिया की पूरी टीम सिर्फ 49 रन पर ढेर हो गई। अट्टापट्टू ने सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए और मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक भी पूरी की।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 5 रन के स्कोर पर इमेशा दुलानी का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने संजना काविंदी के साथ 22 रन जोड़े। संजना 15 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि अट्टापट्टू खुद 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन बना सकीं।

सिल्वा और काव्या ने संभाली पारी

श्रीलंका की हालत 62 रन पर 6 विकेट हो गई थी। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा और काव्या काविंदी ने पारी संभाली। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 50 रन की शानदार साझेदारी की। निलाक्षिका ने 35 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाए।

काव्या 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। इंडोनेशिया की ओर से नी लुह देवी ने 3 और सांग मेप्रियानी ने 2 विकेट लिए।

49 रन पर सिमटी इंडोनेशिया

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई। मारिया कोराजोन और रहमावती पंगेस्तुती ने पहले विकेट के लिए 18 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालने शुरू कर दिए। चामरी अट्टापट्टू ने छठे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो विकेट झटके।

उनके पास उसी ओवर में हैट्रिक पूरी करने का मौका था, लेकिन तीसरी गेंद पर वो सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद इंडोनेशिया की टीम 17.3 ओवर में 46 रन तक 7 विकेट गंवा चुकी थी। फिर 19वां ओवर दोबारा अट्टापट्टू के हाथों में आया और उन्होंने इतिहास रच दिया।

पहली गेंद पर किया बोल्ड

ओवर की पहली गेंद पर अट्टापट्टू ने कादेक अरियानी को बोल्ड किया। अगली गेंद पर सांग मेप्रियानी 0 पर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब हैट्रिक के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए था।तीसरी गेंद पर लक्ष्मी परिमिता भी एलबीडब्ल्यू हो गईं। इसके साथ ही अट्टापट्टू ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और इंडोनेशिया की पारी 49 रन पर सिमट गई।

अट्टापट्टू ने रचा बड़ा कारनामा

चामरी अट्टापट्टू ने सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका टीम ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया। श्रीलंका की ओर से काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी और कविशा दिलहारी ने भी 1-1 विकेट लिया।

इस जीत की सबसे बड़ी स्टार चामरी अट्टापट्टू रहीं, जिन्होंने कप्तानी पारी से ज्यादा अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का पूरा रुख बदल दिया।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?