कौन हैं अजान अवैस? इंग्लैंड टेस्ट में पहली ही गेंद पर हुए आउट, प्लेटिनम डक के साथ बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड

ENG vs PAK Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पहली ही गेंद पर आउट होकर अजान अवैस 'प्लेटिनम डक' का शिकार हुए। जानें इस युवा बल्लेबाज के बारे में और देखें रॉयल डक खिलाड़ियों की पूरी सूची।
Who is Azan Awais? Dismissed on the very first ball, he set an unwanted record with a 'platinum duck'.
अजान अवैस (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Azan Awais Listed In Platinum Duck Players List: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस इस समय इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में अपने एक अनचाहे रिकॉर्ड की वजह से चर्चा में हैं। 21 साल के बाएं हाथ के ओपनर को टेस्ट सीरीज की पहली ही गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। क्रिकेट में इसे 'प्लेटिनम डक' कहा जाता है, यानी बल्लेबाज बिना खाता खोले पहली गेंद पर आउट हो गया।

अनचाहे रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

इस एक गेंद ने अजान अवैस का नाम पाकिस्तान के कुछ अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। वो टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1983 में भारत के खिलाफ मोहसिन खान ये रिकॉर्ड बना चुके थे।

इतना ही नहीं, अजान अवैस इंग्लैंड की धरती पर खेली गई किसी टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

कौन हैं अजान अवैस?

अजान अवैस का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ और उन्हें पाकिस्तान के उभरते हुए शानदार रेड-बॉल बल्लेबाजों में गिना जाता है। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम तक पहुंचाया।

उन्होंने कायद-ए-आजम ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और दो सीजन में 2,600 से ज्यादा रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 48 से ज्यादा रहा। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने पाकिस्तान की टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई।

 Cricket Players Who Have Been Got Out At platinum Duck In The History Of Test Series
प्लेटिनम डक लिस्ट (सोर्स - AI Image)
Who is Azan Awais? Dismissed on the very first ball, he set an unwanted record with a 'platinum duck'.
BWF World Championship 2026: आयुष शेट्टी का शानदार सफर जारी, डुमिंडू को हराकर अंतिम-16 में पहुंचे

डेब्यू टेस्ट में जड़ा था शतक

अजान अवैस ने 8 मई 2026 को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रन का शतक लगाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत की।

इससे पहले वह पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। अंडर-19 क्रिकेट में उन्होंने भारत के खिलाफ भी मैच जिताऊ शतक लगाया था। यानी जिस खिलाड़ी ने टेस्ट करियर की शुरुआत शतक से की थी, वही अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने के अनचाहे रिकॉर्ड की वजह से सुर्खियों में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com