विराट कोहली रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC रैंकिंग अपडेट: विराट कोहली नंबर-1 की ओर...पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने फिर किया टॉप पर कब्जा

Virat Kohli: विराट कोहली को लेटेस्ट ICC वनडे रैंकिंग में बढ़त मिली, जबकि साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी भी आगे बढ़े। वहीं पाकिस्तानी ऑलराउंडर सईम अयूब एक बार फिर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गए।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुरुष खिलाड़ियों की ताज़ा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय स्टार विराट कोहली को वनडे बल्लेबाजों की सूची में बड़ा फायदा हुआ है। कोहली एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं और अब वे नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ 32 रेटिंग अंक दूर हैं। 751 अंकों वाले कोहली ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल चोट के चलते रैंकिंग में एक स्थान गिरकर छठे पर खिसक गए हैं। मौजूदा समय में भारत के कप्तान रोहित शर्मा 783 अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं।

रोहित-कोहली की धमक कायम

बाबर आजम ने अप्रैल 2021 में कोहली को पछाड़कर वनडे का शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसके बाद से कोहली नंबर-1 पर वापसी नहीं कर पाए। इस बीच रोहित शर्मा ने दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़दरान से बढ़त बना ली है। रांची वनडे में रोहित ने अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म का परिचय दिया था। गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारत के लिए अच्छी खबर रही, जहां कुलदीप यादव एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पहले वनडे में चार विकेट झटके थे।

टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान का जलवा

टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के सईम अयूब ने फिर से नंबर-1 ऑलराउंडर की पोजिशन हासिल कर ली है। 295 अंकों वाले अयूब ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। हाल ही में रावलपिंडी में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में अयूब ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के अबरार अहमद भी चार स्थान ऊपर चढ़कर बॉलिंग रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे हैं, जबकि मोहम्मद नवाज 11वें नंबर पर पहुंच गए। नवाज ऑलराउंडर रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर चौथे पर आ गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में भी उठापटक

टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ सीरीज में हार के बावजूद बड़ा फायदा हुआ। मार्को यानसेन 835 अंकों के साथ पांच स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट बॉलर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। स्पिनर साइमन हार्मर 13 स्थान बढ़कर 11वें पर पहुंच गए। बल्लेबाजी में भी कुछ खिलाड़ियों को बढ़त मिली, जिसमें काइल वेरेन, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 879 अंकों के साथ टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO