भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल या मुमकिन? जानिए पूरा विश्लेषण

India Still Qualify For Semi-Final: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। यह भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी हार है।

उज्जवल सिन्हा

India Can Still Qualify For Semi-Final in World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हरा का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

लगातार दो हार के बाद भारतीय महिला टीम के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मुकाबले खेले है। जिसमें दो जीत हासिल की है। वहीं दो में हार का सामना करना पड़ा है। अब भारत को अगले तीन मुकाबले इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने पर टिकी होगी।

लगातार दो हार के बाद कैसे क्वालीफाई कर सकता है भारत?

भारत अभी महिला वर्ल्ड कप 2025 से पूरी तरह बाहर नहीं हुआ है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने बचे हुए सभी ग्रुप स्टेज मैच जीतने होंगे। जो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाएंगे। भारत के लिए सिर्फ मैच जीतना ही काफी नहीं होगा बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम कम से कम एक मैच हार जाए।

इसके साथ-साथ, भारत को अपना नेट रन रेट (NRR) भी मजबूत बनाए रखना होगा, ताकि अगर अंक बराबर हो जाएं तो भारत को फायदा मिले। इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। यह मैच क्वार्टर-फाइनल जैसा बन चुका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम अंक नेट रन रेट (NRR)
1 ऑस्ट्रेलिया 4 3 0 0 1 7 +1.353
2 इंग्लैंड 3 3 0 0 0 6 +1.864
3 भारत 4 2 2 0 0 4 +0.677
4 दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 0 0 4 -0.888
5 न्यूजीलैंड 3 1 2 0 0 2 -0.245
6 बांग्लादेश 3 1 2 0 0 2 -0.357
7 श्रीलंका 3 0 2 0 1 1 -1.515
8 पाकिस्तान 3 0 3 0 0 0 -1.88

तीसरे नंबर पर है भारतीय टीम

हालांकि, इस हार के बाद भी भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। वहीं इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के चार मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया 7 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है, उसके बाद इंग्लैंड 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत वर्तमान में 4 अंकों और +0.677 के अच्छे नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। लेकिन साउथ अफ्रीका का रन रेट माइनस में है। न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के 2-2 अंक हैं, जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल