भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Australia Create History: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को 3 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। वो महिला वनडे में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia Create History in WODIs: महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की। यह महिला वनडे के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा लक्ष्य का सबसे बड़ा सफल पीछा है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन चेज श्रीलंका के नाम था। श्रीलंका ने 2024 में पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। अब महिला वनडे में सबसे बड़े पांच रन चेज में चार ऑस्ट्रेलिया के नाम है।

महिला वनडे वर्ल्ड में भी हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

वहीं महिला वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले कभी भी 300 से ज्यादा रनों का पीछा नहीं किया गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक वर्ल्ड कप में सबसे सफल रन चेज 280 रनों का था। जो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2022 में ऑकलैंड में किया था।

महिला वनडे में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा स्कोर

  • 331 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, विशाखापट्टनम, 2025 विश्व कप*
  • 302 - श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, पोटचेफस्ट्रूम, 2024
  • 289 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, नॉर्थ सिडनी, 2012
  • 283 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, वानखेड़े, 2023
  • 282 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, न्यू चंडीगढ़, 2025

मुकाबले का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 330 रन बनाए। भारत की तरफ से प्रतिका रावल ने 75, मंधाना ने 80, हरलीन देओल ने 38, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22, जेमिमा रोड्रिग्स ने 33 और ऋचा घोष ने 32 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 5 विकेट लेकर भारतीय टीम को 330 रनों तक रोकने में कामयाब रही।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्र्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 142 रन बनाए। हीली ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 3 छक्के के साथ 142 रनों की पारी खेली। उसके अलावा फोबे फीचफील्ड ने 40, एलिस पेरी ने 47 और एश्ले गार्डनर ने 45 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से 3 विकेट से जीत लिया। भारत के लिए श्री चरणी ने 3, दीप्ति शर्मा ने 2 और अमनजोत कौर ने 2 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com