कैमरून ग्रीन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

भारत के खिलाफ खतरनाक साबित होंगे कैमरून ग्रीन! बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में निभाना सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन भारत के खिलाफ 22 नवंबर से उनके घरेलू मैदान पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

मृणाल पाठक

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर में शुरू होने वाली है। जिसके हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस सीरीज में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने की कवायद में है। भारत ने पिछली चार श्रृंखलाएं जीती हैं। उसने इस बीच 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया था। यह दोनों देश पिछले तीन दशक में पहली बार पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेंगे।

ग्रीन ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘‘निश्चित रूप से इस समय मैं जितना संभव हो उतना अधिक योगदान देकर खुश हूं। मैं ऐसा करने के लिए शारीरिक रूप से वास्तव में बहुत अच्छी स्थिति में हूं।''

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं और मिच (मार्श) हमेशा इस बात को लेकर हंसी मजाक करते हैं कि 70वें और 80वें ओवर के बीच जब गेंद कुछ नहीं कर रही होती है तो उन ओवरों में कौन गेंदबाजी करेगा। हम गर्मियों में यह भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।''

ग्रीन ने कहा,‘‘ अभी मैं शारीरिक रूप से बहुत अच्छी स्थिति में हूं और मुझे लगता है कि मैं गेंदबाजी में योगदान दे सकता हूं। अभी मैं एक अदद ऑलराउंडर बनकर खुश हूंं।''

ग्रीन को नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाकर नाबाद 174 रन की पारी खेली थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां