कैमरून ग्रीन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन, 25.20 करोड़ में KKR ने खरीदा

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। केकेआर और सीएसके के बीच कड़ी बोली लगी, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

संजय सिंह बिष्ट

Cameron Green Sold To KKR For 25.20 Crore : जैसा कि पहले से कयास लगाए जा रहे थे, वैसा ही नजारा आईपीएल 2026 के ऑक्शन में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई और आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके साथ ही कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं।

ऑक्शन में ग्रीन पर चली लंबी बिडिंग वॉर

जब कैमरून ग्रीन का नाम ऑक्शन में पुकारा गया तो शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। कुछ ही देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी इस रेस में कूद पड़ी। केकेआर और सीएसके के बीच काफी देर तक बिडिंग वार चलती रही, लेकिन अंत में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मार ली और ग्रीन को अपने खेमे में शामिल कर लिया।

टी20 इंटरनेशनल में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन

कैमरून ग्रीन ने साल 2022 से अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32.56 की औसत और 160.30 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। ग्रीन के नाम टी20I में 42 चौके और 31 छक्के दर्ज हैं, साथ ही उन्होंने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। गेंदबाजी में भी वह उपयोगी साबित हुए हैं और 23.25 की औसत व 8.90 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3 विकेट 35 रन रहा है।

आईपीएल में कैमरून ग्रीन के आंकड़े

आईपीएल में कैमरून ग्रीन अब तक दो सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान ग्रीन ने 29 मैचों की 28 पारियों में 41.6 की औसत और 153.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 707 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 62 चौके और 32 छक्के हैं, साथ ही उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि, इस लीग में उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की है।

टी20 मैचों में कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड

अगर कैमरून ग्रीन के कुल टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 63 मुकाबलों में 33.35 की औसत और 151.07 की स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 111 चौके और 63 छक्के लगाए हैं, साथ ही 1 शतक और 8 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। गेंदबाजी में ग्रीन ने 34.42 की औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट हासिल किए हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाता है।

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग