ब्रायडन कार्स   (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

ब्रायडन कार्स पर गिरी गाज! नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड टीम से बाहर, हथकड़ीयों में आए नजर; देखें VIDEO

Brydon Carse Nightclub Incident: नाइट क्लब विवाद के बाद ब्रायडन कार्स इंग्लैंड टीम से और दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। डर्बी में हथकड़ी लगे वीडियो के बाद ECB ने की कार्रवाई। जानिए पूरा मामला।

सृष्टि मौर्य

Brydon Carse Arrested Outside Nightclub: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को नाइट क्लब से जुड़े विवाद के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की टीम से रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कार्स डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी पहने नजर आए थे।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से शुरू होना है। इस मैच के लिए कार्स की जगह सॉनी बेकर को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बताया कि डर्बी में शनिवार रात हुई घटना की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने और मामले की पूरी जानकारी सामने आने तक कार्स दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

मीडिया सोर्स के मुताबिक, कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया था और उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया। वो डरहम की काउंटी चैंपियनशिप जीत के बाद अपने साथियों के साथ जश्न मनाने नाइट क्लब पहुंचे थे।

अब ECB और क्रिकेट रेगुलेटर की जांच के बाद ही साफ होगा कि उस रात आखिर हुआ क्या था। फिलहाल इस विवाद ने कार्स की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वायरल हुए वीडियो में क्या दिखा?

ये हालिया विवाद इसलिए भी अधिक चर्चा में है क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ब्रायडन कार्स के साथ उनके डरहम काउंटी के साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी खड़े दिखाई दे रहे थे, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य किसी खिलाड़ी ने कोई कानून नहीं तोड़ा।

डर्बीशायर पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, शनिवार रात करीब 31 वर्षीय एक व्यक्ति को नशे में अभद्र व्यवहार के संदेह में हिरासत में लेकर हथकड़ी लगाई गई थी, लेकिन तुरंत इलाका छोड़ने की शर्त पर सहमत होने के बाद उन्हें बिना किसी औपचारिक आरोप के डी-अरेस्ट कर दिया गया।

कार्स शानदार फॉर्म में चल रहे थे

गौरतलब है कि कार्स इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अक्टूबर 2024 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 58 टेस्ट विकेट चटकाए हैं, ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले से ठीक पहले उनका टीम से बाहर होना इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

ब्रायडन कार्स का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड-

  • टेस्ट क्रिकेट: 14 मैच, 58 विकेट

  • वनडे क्रिकेट: 30 मैच, 34 विकेट

  • T20 इंटरनेशनल क्रिकेट: 14 मैच, 20 विकेट

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई