यशस्वी जायसवाल और ब्रायन लारा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल से कर दी खास रिक्वेस्ट, कहा- हमारे गेंदबाजों को...; देखें VIDEO

Brian Lara To Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल से एक खास रिक्वेस्ट किया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल की पारी की प्रशंसा भी की।

उज्जवल सिन्हा

Brian Lara Makes Request To Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। जिसके बाद जायसवाल से ब्रायन लारा ने एक खास अनुरोध किया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने 22 चौके की मदद से 175 रनों की पारी खेली।इस पारी के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से भी खूब प्रशंसा मिली। उन्होंने जायसवाल की तारीफ और उसके बाद उन्होंने एक खास रिक्वेस्ट किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

रविवार सुबह बीसीसीआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें ब्रायन लारा ने जायसवाल को गले लगाकर बधाई दी और उनसे अनुरोध करते हुए कहा कि हमारे गेंदबाजों को इतना मत पीटना। ब्रायन लारा भी इन दिनों दिल्ली में हैं। वो इस सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

भारत के शीर्ष टेस्ट रैंकिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार पारी खेली। उनकी खूबसूरत ड्राइव्स देखने लायक थीं और कैरेबियाई गेंदबाज़ उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी और मानसिकता को लेकर जायसवाल ने कहा कि उनका पहला फोकस हमेशा टीम की जरूरतों पर होता है।

जायसवाल ने कहा कि मैं हमेशा टीम को प्राथमिकता देता हूं। मैं सोचता हूं कि मेरी टीम को उस समय क्या चाहिए और मैं उसके लिए कैसे खेल सकता हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि जब मैं क्रीज पर हूं, तो यथासंभव लंबे समय तक टिकूं।

उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है, तो मेरा लक्ष्य होता है कि मैं उसे बड़ी पारी में बदलूं। मैं सोचता हूं कि मैं किन शॉट्स को खेल सकता हूं, विकेट की स्थिति क्या है और उसके अनुसार अपने खेल को ढालता हूं। यही मेरी बल्लेबाजी की सोच है। जायसवाल की यह सोच और तकनीकी दृढ़ता ही उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार करती है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?