शुभमन गिल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ध्रुव जुरैल नहीं यह धुआंधार बल्लेबाज लेगा शुभमन गिल की जगह, BGT में दिखेगा RCB के ओपनर का जलवा

भारत के सलामी बल्लेबाज गिल को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी, जिसके बाद पता चला है कि उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर है। ऐसे में यह जानकारी मिली है कि गिल की जगह लेने वालों की लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल सबसे ऊपर हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के से पहले भारतीय बल्लेबाजों के चोटिल होने का एक सिलसिला सा चल निकला है। पहले केएल राहुल की कोहनी की चोट चिंता का सबब बनी तो उसके बाद विराट कोहली भी चोटिल हो गए। वहीं, बीते कल शुभमन गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद यह सवाल उठे कि पहले मैच में उनकी जगह कौन खेलेगा? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है।

दरअसल, बीते शनिवार को यह जानकारी मिली थी कि भारत के सलामी बल्लेबाज गिल को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था। बाद में पता चला कि उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर है। ऐसे में वह चोट की वजह से हो सकता है कि वह पहला टेस्ट मिस करेंगे। ऐसे में अब उनकी जगह भारत की पारी का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गिल की जगह लेने वालों की लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल सबसे ऊपर हैं। पडिक्कल इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। यह मैच भारत और इंडिया ए के बीच चल रहा है। इस बीच इंडिया ए टीम को सोमवार को भारत लौटना है और कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने को कहा गया है।

ज्ञात हो कि गिल के अलावा केएल राहुल भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे लेकिन अब वह ठीक हैं और नेट्स में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। वहीं रोहित को लेकर फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह पर्थ टेस्ट में हिस्सा लेंगे या नहीं। भारतीय कप्तान पिता बन गए हैं और कहा जा रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया जा भी सकते हैं और नहीं भी। अगर वह पहला टेस्ट मिस करते हैं तो उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। इसे लेकर भी भारतीय टीम पर दबाव है क्योंकि अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। ऐसे में हर खिलाड़ी को अपना बेस्ट प्रदर्शन दिखाना होगा।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम