अलाना किंग और बेथ मूनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला वनडे में बेथ मूनी-अलाना किंग ने रचा इतिहास, 9वें विकेट पर ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Beth Mooney And Alana King: बेथ मूनी और अलाना किंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 9वें विकेट पर शतकीय साझेदारी करके इतिहास रच दिया। यह जोड़ी 9वें विकेट पर शकतीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Beth Mooney And Alana King Create History: महिला वनडे वर्ल्ड कप के 9वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और अलाना किंग की जोड़ी ने इतिहास रच दिया गया है। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह जोड़ी अब महिला वनडे में 9वें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली बैटिंग जोड़ी बन गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी और अलाना किंग ने 97 गेंदों पर 106 रन जोड़े। 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए दोनों ने एश्ले गार्डनर और किम गार्थ का रिकॉर्ड तोड़ा। वनडे में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का पिछला रिकॉर्ड एश्ले गार्डनर और किम गार्थ के नाम था। 7 फरवरी 2024 को उत्तरी सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 50 ओवर के मैच में गार्डनर और गार्थ ने 77 रन जोड़े थे।

महिला वनडे में 9वें विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी

खिलाड़ी टीम रन विरोधी टीम स्थान वर्ष
बेथ मूनी, अलाना किंग ऑस्ट्रेलिया 106 पाकिस्तान कोलंबो (आर.पी.एस.) 2025
एश्ले गार्डनर, किम गर्थ ऑस्ट्रेलिया 77 दक्षिण अफ्रीका नॉर्थ सिडनी 2024
लिन्ज़ी एस्क्यू, ईसा गुहा इंग्लैंड 73 न्यूज़ीलैंड चेन्नई 2007
राधा यादव, साइमा ठाकर भारत 70 न्यूज़ीलैंड अहमदाबाद 2024
जोसेफिन नकोमो, नोमवेलो सिबांडा ज़िम्बाब्वे 69 आयरलैंड हरारे 2021

महिला वनडे वर्ल्ड में पहली बार हुआ ऐसा

इस शतकीय साझेदारी के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप में 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी दर्ज करवा दी है। महिला वनडे विश्व कप के किसी मैच में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का पिछला रिकॉर्ड किम प्राइस और युलैंडी वैन डेर मेरवे के नाम था। प्राइस और मेरवे ने 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में 2000 विश्व कप मैच के दौरान भारत के खिलाफ नौवें विकेट के लिए नाबाद 66 रन जोड़े थे।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिसमें बेथ मूनी ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। उसके अलावा अलाना किंग ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नश्रा संधू ने 3, रामीन शमील ने 2 और फातिमा सना ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई। सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ ने 3, मेगन सुट्ट ने 2 और सदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव