मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान, मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान

Bengal squad for Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान कर दिया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टीम में शमी को भी शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Bengal Team for Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आगामी 24 दिसंबर से आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान कर दिया गया है। बंगाल की टीम का कमान भारतीय खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में मोहम्मद शमी और आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। बंगाल का पहला मुकाबला विदर्भ से खेला जाएगा। एलीट ग्रुप ‘बी’ के ये मुकाबले 24 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच राजकोट में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने चोट से उबरने के बाद बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वर्तमान सत्र में अभी तक सभी प्रारूप में 36 विकेट लिए हैं।

घरेलू क्रिकेट में मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन

भारतीय घरेलू सत्र की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई जिसमें शमी ने चार मैच में 18.60 के औसत से 20 विकेट लिए। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सात मैचों में 14.93 के औसत से 16 विकेट हासिल किए। अब उन्हें विजय हजारे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाजों की अगुवाई करेंगे मोहम्मद शमी

विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बंगाल की टीम में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। बंगाल की टीम ने अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।  बंगाल को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है और वह 24 दिसंबर को राजकोट में विदर्भ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस ग्रुप की अन्य टीमें असम, बड़ौदा, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप घरामी, सुमंत गुप्ता, सुमित नाग (विकेटकीपर), चंद्रहास दाश, शाहबाज अहमद, करण लाल, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सायन घोष, रवि कुमार, आमिर गनी, विशाल भाटी, अंकित मिश्रा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला