बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs ENG: 5वें टेस्ट में भारत के खिलाफ खेलेंगे बेन स्टोक्स, कहा- दर्द सिर्फ...

Ben Stokes will play on Kennington Oval: मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बेन स्टोक्स के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। अब वो अगला मुकाबला भी खेलेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Ben Stokes will Play 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बेन स्टोक्स खेलेंगे। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बेन स्टोक्स के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, उन्होंने मैदान पर उतरते ही शतक लगाया।

उन्होंने दर्द को महज एक भाव बताकर संकेत दिया कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पांचवें टेस्ट में गेंदबाजी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेन स्टोक्स ने चोट के बावजूद 11 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान केएल राहुल का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

इस मुकाबले के बाद उन्होंने कहा कि मेरे नहीं खेलने का संभावना ही नहीं है। मैं हमेशा अपना सबकुछ देने की कोशिश करता हूं। मेरी चोट ठीक है। मुझे उम्मीद है कि यह कुछ दिनों को बेहतर हो जाएगा और इससे उबरकर में आखिरी टेस्ट खेलूंगा। मैंने ऑलराउंडर के तौर पर अपना काम किया। लेकिन इस मुकाबले में मेरा वर्कलोड ज्यादा बढ़ गया था।

दर्द सिर्फ एक भाव है

उन्होंने कहा कि गेंदबाजी करना आसान नहीं है। गेंदबाजी के दौरान दर्द था लेकिन मैं लगातार टीम के लिए कोशिश कर रहा था। मैं दर्द में भी कोशिश करता रहूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं सभी गेंदबाजों से कहता हूं कि दर्द सिर्फ एक भाव है। स्टोक्स ने इस सीरीज में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन की है।

स्टोक्स का सीरीज में शानदार प्रदर्शन

बेन स्टोक्स ने इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए अभी तक कुल 17 विकेट चटकाए है। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में स्टोक्स ने 5 विकेट चटकाए। उसके बाद दूसरी पारी में एक विकेट लिया। इस मुकाबले में स्टोक्स ने 141 रनों की पारी भी खेली। इसके साथ ही वो इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने एक सीरीज में 300 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड को बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट में तरोताजा गेंदबाजों की जरूरत होगी। हमने इतने लंबे समय तक मैदान पर रहकर काफी गेंदबाजी की। सभी खिलाड़ी थक गए हैं। हम सबका आकलन करेंगे और अगले दो तीन दिन के आराम के बाद फैसला लेंगे। हमें देखना होगा कि कुछ नये गेंदबाजों को शामिल किया जाये लेकिन यह फैसला मैच के पास ही लेंगे।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक