बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गर्दन पर रखा हाथ और फिर...सिडनी में माहौल हुआ गर्म, लाबुशेन से भिड़ गए बेन स्टोक्स; देखें VIDEO

Ben Stokes and Marnus Labuschagne: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया है।

उज्जवल सिन्हा

Ben Stokes-Marnus Labuschagne Altercation: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पांचवें मुकाबले के दूसरे दिन मैदान पर माहौल गर्मा गया। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सेशन के दौरान बहस में उलझ गए। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने लाबुशेन को कुछ तीखे शब्द कहे। ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के कप्तान की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाकर 29वां ओवर खत्म किया, जिसने स्टोक्स को गुस्सा दिला दिया था।

जब स्टोक्स ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास से गुजरे, तो उन्होंने लाबुशेन से कुछ कहा और उनकी ओर इशारा किया, जिसके बाद टकराव बढ़ गया। इसके बाद स्टोक्स मुड़े और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के पास गए। उन्होंने ट्रैविस हेड के कंधे पर हाथ रखा। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इस बीच अंपायर को दखल देना पड़ा। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि स्टोक्स ने लाबुशेन से कहा, "तीन बार, तीन बार तुमने मेरे साथ ऐसा किया है।" इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन ने पलटकर जवाब दिया, जिसके बाद स्टोक्स उन्हें "चुप हो जाओ" कहते हुए भी नजर आए।

इंग्लैंड की पहली पारी हाल

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 384 रन बनाए। बेन डकेट ने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। डकेट 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रॉली ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े। इंग्लैंड ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 169 रन जुटाते हुए टीम को 226 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हैरी ब्रूक ने 84 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

जो रूट ने जेमी स्मिथ (46) के साथ 94 रन, जबकि विल जैक्स (27) के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 384 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रूट ने इस पारी में 242 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों के साथ 160 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट निकाला।

ट्रेविस हेड शतक के करीब

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 34.1 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 91 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 48 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। सिडनी में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ बना रखी है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज