श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गिल नहीं...अब अय्यर बनेंगे भारतीय टीम के कप्तान, रोहित के फैसले के बाद BCCI करेगी ऐलान

BCCI Wants Shreyas Iyer As India ODI Captain: बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने का विचार कर रही है। लेकिन यह रोहित शर्मा के फैसले के बाद ही संभव हो पाएगा।

उज्जवल सिन्हा

BCCI Wants Shreyas Iyer As India ODI Captain: बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। एशिया कप से बाहर किए जाने के बाद अब ऐसी खबरें आ रही है श्रेयस अय्यर के लिए बीसीसीआई कुछ बड़ा योजना बना रही है। अय्यर को वनडे में रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम का ऐलान कर दिया है। एशिया कप में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरान कई और बातों को लेकर चर्चा हुई।

तीनों फॉर्मेट में नहीं होंगे एक कप्तान

दैनिक जागरण के एक रिपोर्ट के अनुसार तीनों प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य को लेकर औपचारिक और अनौपचारिक चर्चाएं हो चुकी हैं। आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीआई किसी एक खिलाड़ी के कंधों पर टीम की कमान का बोझ डालने को तैयार नहीं है। गिल वर्तमान टेस्ट कप्तान हैं और सूर्यकुमार की जगह टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनने की दौड़ में भी आगे हैं। इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद एक महीने से ज़्यादा के ब्रेक के बाद भारतीय टीम लगातार क्रिकेट खेलेगी। वर्कलोड मैनेज करने के लिए बीसीसीआई दो अलग-अलग कप्तान रखने का विचार कर रही है। इसका साफ अर्थ यह है कि गिल तीनों प्रारूपों के कप्तान नहीं बन सकते हैं।

रोहित शर्मा के फैसले के बाद अय्यर बनेंगे कप्तान

इस रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ही वनडे के कप्तान बन सकते हैं। हालांकि, इसका फैसला रोहित शर्मा से बात करने के बाद लिया जाएगा। इस संबंध में रोहित शर्मा से एशिया कप खत्म होने के बाद बात की जाएगी। उसके बाद ही बीसीसीआई कोई फैसला लेगा। रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले चुके हैं।

इस दौरान रोहित शर्मा से भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनके भविष्य के बारे में पूछा जाएगा और उसके बाद उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। अगर रोहित शर्मा वनडे से भी संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो अय्यर को वनडे का कप्तान नियुक्त किया जाएगा और वह साउथ अफ्रीका में 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

गिल क्यों नहीं होंगे वनडे के कप्तान?

टेस्ट कप्तान होने के नाते गिल 2 से 14 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होंगे। इस टेस्ट सीरीज के बाद 18 अक्टूबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। अब यह तय नहीं है कि शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं। टी20 में उपकप्तान बनाए जाने के बाद शायद वो टी20 सीरीज खेल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 नवंबर को समाप्त होगा और फिर भारत 14 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेज़बानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे में एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल हैं। व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए गिल के लिए कप्तान और शायद एक खिलाड़ी के रूप में भी हर मैच का हिस्सा होना लगभग असंभव होगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन