विराट कोहली, रोहित शर्मा और राजीव शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

2027 वनडे वर्ल्ड कप विराट-रोहित का सपना, पूरी होगी ये तमन्ना? BCCI ने दिया अपडेट

टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे क्रिकेट के भविष्य पर तस्वीर साफ कर दी है।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम को दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट के दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसमें टी20 और टेस्ट क्रिकेट शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। तब चीजें सामान्य थी। हैरानी उस वक्त हुई जब इन दोनों ने इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। इस बाद फैंस को इनके वनडे क्रिकेट खेलने का डर सताने लगा।

टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद सवाल उठ रहे थे कि ये साल 2027 में होने वाले वनडे विश्वकप तक इस फॉर्मेट में बने रहेंगे या नहीं? हाल में विराट कोहली ने वनडे विश्वकप खेलने की ख्वाहिश जताई थी। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों के लिए बयान जारी कर दिया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट-रोहित के वनडे खेलने पर स्थिति को साफ कर दिया है।

रोहित-विराट ने वनडे भविष्य की तस्वीर हुई साफ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हाल में उन्होंने लंदन में आयोजित डिनर पार्टी के दौरान वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सहमति जताई थी।

अब इन दोनों दिग्गजों के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट फॉर्मेंट से रिटायरमेंट का फैसला खुद का था। वो वनडे खेलने जारी रखेंगे। एएनआई के साथ बाद करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा- "उन्होंने अपनी मर्जी से संन्याल लेने का फैसला किया। हम उन्हें (रोहित शर्मा-विराट कोहली) को हमेशा याद रखेंगे। हम उन्हें महान बल्लेबाज के रूप में जानते हैं। हम लोगों के लिए ये बहुत अच्छी बात है कि वे दोनों वनडे के लिए उपलब्ध हैं।" उनके इस बयान से लगता है कि विराट-रोहित साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

टेस्ट रिटायरमेंट पर क्या बोले राजीव शुक्ला?

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट का फैसला उसका अपना होता है। क्रिकेट संस्था उसे निर्णय लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा “मैं एक बार स्पष्ट कर देना चाहता हूं। हम सभी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लेने का फैसला खुद लिया था। बीसीसीआई की नीति है कि हम किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहते। यह उनका अपना फैसला था।”

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज