राजीव शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

जीत से झूमे भारतीय खिलाड़ी, BCCI उपाध्यक्ष बोले- हमारी टेस्ट टीम अब दुनिया में बेस्ट

India vs England: ओवल में टीम इंडिया की जीत के बाद सभी पूर्व खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि अब हमारी बेस्ट टेस्ट टीम बन चुकी है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG: बीते रविवार 4 अगस्त को टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना दम दिखाया। लंदन स्थित ओवल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला संपन्न हो गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 6 रन से अपने नाम किया। जिसके कारणा टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया।

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत से भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश हैं। विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 'एक्स' पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट... यह रोंगटे खड़े करने वाला मैच था। सीरीज 2-2, प्रदर्शन 10/10! भारत के सुपरमैन! क्या शानदार जीत है!"

वहीं, पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "शाबाश भारत! दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को बधाई। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी हिम्मत बनाए रखी। शुभमन गिल और टीम को शानदार सीरीज के लिए बधाई!"

अजिंक्य रहाणे 'एक्स' पर पोस्ट किया, "टेस्ट क्रिकेट इससे बेहतर नहीं हो सकता। तनावपूर्ण अंत, दबाव के पल, और जज्बा। शाबाश।" सूर्यकुमार यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "दोस्तों क्या जबरदस्त शो था! इस टीम को अंत तक लड़ते और मजबूती से जीतते देखना बहुत अच्छा लगा!"

राजीव शुक्ला ने दी बधाई

चेतेश्वर पुजारा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ऐतिहासिक जीत! टीम का आत्मविश्वास और जज्बा देखकर बहुत अच्छा लगा! अविश्वसनीय सीरीज का यह एक बेहतरीन अंत था। टेस्ट क्रिकेट जैसा कुछ नहीं!" वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 'आईएएनएस' से कहा, "पूरी दुनिया ने देखा कि यह कितनी कमाल की सीरीज थी। भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिन खिलाड़ियों से उम्मीद भी नहीं थी, उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया।"

उन्होंने कहा, "क्या आप जानते थे कि आकाश दीप नाइट वॉचमैन के रूप में आएंगे और 66 रन बना देंगे। वाशिंगटन सुंदर मुश्किल वक्त में सेंचुरी लगा देंगे। सिराज अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांचवें टेस्ट में नौ विकेट लिए। सभी मुकाबलों में खेले। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने शानदार कप्तानी के साथ रन भी बनाए।"

इसके आगे रजीव शुक्ला ने बताया कि "केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने बीच-बीच में अच्छा परफॉर्म किया। पंत ने यह दिखा कि हम चोटिल भी हैं, तो देश के लिए खेलेंगे। टेस्ट के लिए हमारे पास बहुत अच्छी टीम बन चुकी है। इनमें से कुछ खिलाड़ी वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा खेलेंगे।"

एजेंसी इनपुट के साथ

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान