रोहित और विराट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI ने कोहली-रोहित के भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अफवाहों पर लगाया विराम

BCCI Responds To Last Series Rumors: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। बीसीसीआई ने इस बात से इनकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा विराट और रोहित का आखिरी दौरा होगा।

उज्जवल सिन्हा

BCCI Responds To Last Series Rumors Tour for Kohli and Rohit: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह आखिरी वनडे सीरीज हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस अफवाह को खारिज कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि आगामी सीमित ओवरों का ऑस्ट्रेलिया दौरा महान बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए 'आखिरी' सीरीज होगी। शुक्ला ने कहा कि कोहली और रोहित की मौजूदगी टीम के लिए 'फायदेमंद' होगी और उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संन्यास का फैसला हमेशा खिलाड़ियों का होता है, बोर्ड का नहीं।

दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। दोनों की नजरें 2027 की वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। लेकिन उस समय दोनों लगभग 40 के आसपास होंगे। ऐसे में क्या बोर्ड उन्हें तवज्जो देगा या फिर दोनों खिलाड़ी खुद ही संन्यास ले लेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने ऐसा इसलिए किया ताकि गिल को अपने विजन के अनुसार टीम तैयार करने के लिए लगभग दो साल का समय मिल सके। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम ऐलान के बाद दोनों की संन्यास की चर्चा तेज हो गई है।

रोहित-कोहली को अब योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा

टीम ऐलान के बाद कई रिपोर्ट में कहा गया कि चयनकर्ता अब कोहली और रोहित के रिकॉर्ड पर ध्यान नहीं देंगे, बल्कि उन्हें भविष्य की सीरीज़ के लिए केवल 'योग्यता' के आधार पर चुनेंगे। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई के चयन समिति या निर्णयकर्ताओं को नहीं लगता कि वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। क्योंकि उन्होंने पिछले कई महीने से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया का दौरा ही उनका भविष्य तय करेगा।

राजीव शुक्ला ने कहा वो दोनों बेहतरीन बल्लेबाज है। उनके रहते हम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब होंगे। यह कहना पूरी तरह गलत है कि यह उनकी आखिरी वनडे सीरीज़ है। खिलाड़ियों के संन्यास का फैसला पूरी तरह उनके ऊपर निर्भर करता है।

राजीव शुक्ला ने यह भी संकेत दिया कि अगले डेढ़ साल में भारत के वनडे कार्यक्रम में अधिक मुकाबले नहीं होंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन