अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026: मैदान पर हार, अब जेब पर वार; Ajinkya Rahane पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना

Ajinkya Rahane: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। चेन्नई से मिली हार के बाद रहाणे पर धीमी ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

BCCI Punished KKR Captain Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 का यह सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बहुत निराशाजनक साबित हो रहा है। कोलकाता की टीम को इस सीजन में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद बीसीसीआई ने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पर जुर्माना लगाया है।

अजिंक्य रहाणे पर धीमी गति ओवर रेट के कारण बीसीसीआई की ओर से जुर्माना लगाया गया है। रहाणे पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई करते हुए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह इस सीजन में केकेआर का यह पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, इसलिए न्यूनतम सजा दी गई। इसमें यह भी कहा गया है कि केकेआर की गेंदबाजी की रफ्तार काफी धीमी थी।

इस सीजन में कितने कप्तान पर लगा धीमी ओवर रेट का जुर्माना?

रहाणे सीजन के चौथे कप्तान हैं जिन पर धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। रहाणे से पूर्व श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी जुर्माना लग चुका है। श्रेयस अय्यर पर लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगा था। अय्यर पर पहले मैच में 12 लाख और दूसरे मैच में 24 लाख जुर्माना लगा था।

KKR को सीजन की पहली जीत का इंतजार

केकेआर के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। अब तक खेले 5 मैचों में केकेआर को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसी वजह से केकेआर को 1 अंक मिले थे। केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान) है।

रहाणे के फॉर्म पर भी उठे सवाल

अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस अनुभवी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। लेकिन बाद की 4 पारियों में रहाणे ऐसी पारी नहीं खेल सके हैं। रहाणे ने 5 मैचों में 152 रन बनाए हैं। ऐसे में अब रहाणे की फॉर्म पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं