आईपीएल बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 में खिलाड़ियों की मौजूदगी के लिये BCCI ने बनाया विदेशी बोर्ड पर दबाव

आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कई विदेशी खिलाड़ी अपने घर पहुंच चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिये अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण अभी भी सुरक्षा को लेकर चिंता है। बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन से कहा है कि वे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से खुद बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करे।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को लीग स्थगित कर दी गई थी । इसके एक दिन बाद ही हालांकि युद्धविराम की घोषणा के बाद आईपीएल की बहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ । बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ हम विदेशी बोर्ड से निजी तौर पर बात कर रहे हैं जबकि टीम सीधे अपने खिलाड़ियों के संपर्क में है। हमें उम्मीद है कि अधिकांश लौट आयेंगे।''

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भारत लौटने या नहीं लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है। टीम अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि कुछ विदेशी खिलाड़ी वापसी को लेकर अभी भी आशंकित हैं। लेकिन अधिकांश के लौट आने की संभावना है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा ,‘‘ संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कल रात हुआ । हम अपने विदेशी खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी । हमारा मैच 20 मई को है तो अभी काफी समय है ।''

पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिश के लौटने की उम्मीद कम है। हालांकि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी , अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन लौट सकते हैं। चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेआफ की दौड़ से बाहर हैं जबकि पंजाब प्लेआफ में पहुंच सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के लौटने की उम्मीद है। गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम योगदान निभाने वाले जोस बटलर के लिए इस लीग में वापसी होने वाली है।

एजेंसी इनपुट के साथ

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल