भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI ने 2026-27 सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, जानें किन टीमों से होगा भारत का सामना, देखें पूरा शेड्यूल

Indian Cricket Team: बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय टीमें व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेंगी।

संजय सिंह बिष्ट

BCCI Announces Schedule for 2026-27 Season: बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन में भारतीय टीम कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश के 17 शहरों में आयोजित होंगे। यह सीजन टीम इंडिया के लिए काफी एक्शन से भरपूर रहने वाला है। इस दौरान कुल चार अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत का दौरा करेंगी, जिनमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। घरेलू सीजन की शुरुआत सितंबर में होगी।

वेस्टइंडीज के दौरे से होगा सीजन का आगाज

टीम इंडिया का घरेलू सीजन वेस्टइंडीज के भारत दौरे से शुरू होगा। यह दौरा 27 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। टी20 सीरीज के मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस घरेलू सीजन में भारत के लिए सबसे बड़ी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी, जो जनवरी 2027 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आएगी।

श्रीलंका और जिम्बाब्वे का दौरा

भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि T20I मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे। जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की ODI सीरीज खेलने भारत आएगा। इन मैचों का आयोजन कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होगा।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

  • 27 सितंबर 2026: पहला वनडे: त्रिवेंद्रम
  • 30 सितंबर 2026: दूसरा वनडे: गुवाहाटी
  • 03 अक्टूबर 2026: तीसरा वनडे: न्यू चंडीगढ़
  • 06 अक्टूबर 2026: पहला T20I: लखनऊ
  • 09 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I: रांची
  • 11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I: इंदौर
  • 14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I: हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर 2026: पांचवां T20I: बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा

  • 13 दिसंबर 2026: पहला वनडे: दिल्ली
  • 16 दिसंबर 2026: दूसरा वनडे: बेंगलुरु
  • 19 दिसंबर 2026: तीसरा वनडे: अहमदाबाद
  • 22 दिसंबर 2026: पहला T20I: राजकोट
  • 24 दिसंबर 2026: दूसरा T20I: कटक
  • 27 दिसंबर 2026: तीसरा T20I: पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा

  • 3 जनवरी 2027: पहला वनडे: कोलकाता
  • 6 जनवरी 2027: दूसरा वनडे: हैदराबाद
  • 9 जनवरी 2027: तीसरा वनडे: मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

  • 21-25 जनवरी 2027: पहला टेस्ट: नागपुर
  • 29 जनवरी - 2 फरवरी 2027: दूसरा टेस्ट: चेन्नई
  • 11-15 फरवरी 2027: तीसरा टेस्ट: गुवाहाटी
  • 19-23 फरवरी 2027: चौथा टेस्ट: रांची
  • 27 फरवरी - 3 मार्च 2027: पांचवां टेस्ट: अहमदाबाद

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश