रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और अजित अगरकर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले गंभीर पर गिर सकती है गाज, BCCI ने रोहित, अगरकर और गौतम से पूछे तीखे सवाल

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मंथन किया है। हार की समीक्षा की गई, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा की गई। इस समीक्षा बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। 

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मंथन किया है। हार की समीक्षा की गई, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा की गई। बीसीसीआई ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के विचार विमर्श किया। जिसमें मुंबई टेस्ट के लिए ‘रैंक टर्नर' का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम देना और गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर चर्चा की गई। इस समीक्षा बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।

इस दौरान गौतम गंभीर के कोचिंग शैली के बारे में कड़े सवाल किए गए। गौतम गंभीर की कोचिंग राहुल द्रविड से बिल्कुल विपरीत है। टीम इसे कैसे अपना रही है, इस बारे में भी सवाल किया गया। इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘यह छह घंटे की मैराथन बैठक थी जो इस तरह की हार के बाद तय थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और बीसीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापस पटरी पर लौट आए। साथ ही वह जानना चाहेगा कि ‘थिंक-टैंक' (गंभीर-रोहित-अगरकर) इस बारे में क्या सोच रहे हैं।''

इस बैठक में पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी इस बात से खुश नहीं कि तेज गेंदबाज और टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में रेस्ट क्यों दिया गया था। पुणे में रैंक टर्नर पर हारने के बाद भी मुंबई में इस तरह का विकेट ही क्यों चुना। इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

तीनों को सुझाव देने के लिए कहा गया कि सुधारात्मक उपाय कैसे किए जा सकते हैं। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठाए गए या नहीं, लेकिन यह समझा जाता है कि भारतीय टीम के ‘थिंक टैंक' में कुछ लोग मुख्य कोच के साथ एकमत नहीं हैं।

टी20 विशेषज्ञ ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और रणजी ट्रॉफी में केवल 10 मैच खेलने वाले नए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चयन सर्वसम्मति से नहीं किया गया है। भारतीय टीम 10 और 11 नवंबर को दो टुकड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

भाषा इनपुट के साथ...

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी