लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BAN vs IRE: लिटन दास की कप्तानी पारी से बांग्लादेश जीता, आयरलैंड को हराकर सीरीज किया बराबर

Bangladesh vs Ireland: बांग्लादेश ने आयरलैंड को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हराया। तीन मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मुकाबला जीत चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को होगा।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh vs Ireland, 2nd T20I: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब इस टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को खेला जाएगा।

बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, चटोग्राम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी। पॉल स्टर्लिंग और टिम टेक्टर ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। स्टर्लिंग 29 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद टिम टेक्टर भी 38 रन बनाकर आउट हो गए।

टकर ने संभाली पारी

यहां से लॉरकेन टकर ने पारी संभाली। हालांकि, उन्हें बाकी खिलाड़ियों का कुछ ज्यादा साथ नहीं मिला। हैरी टेक्टर 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बेंजामिन कैलिट्ज़ भी 7 रन पवेलियन लौट गए। डॉकरेल ने 18 और डेलानी ने 10 रनों की पारी खेली। वहीं टकर ने 41 रन बनाए और स्कोर को 170 तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तंजीम हसन साकिब और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।

लिटन दास का अर्धशतक

171 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश के लिए कप्तान लिटन दास ने अर्धशतक लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दास ने 37 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 57 रन की धमाकेदार पारी खेली। लिटन दास ने दूसरे विकेट के लिए परवेज हुसैन इमोन के साथ 60 और तीसरे विकेट के लिए सैफ हसन के साथ 52 रन की साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों का टीम की जीत में अहम योगदान रहा था।

138 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिराने के बाद आयरलैंड ने वापसी की कोशिश की और अगले 19 रन के अंदर 3 विकेट गिराए, लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन ने 7 गेंद पर 17 और मेहदी हसन ने 3 गेंद पर 6 रन बनाकर टीम को 2 गेंद पहले जीत दिला दी। बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता। परवेज हुसैन इमोन ने 28 गेंद पर 43 और सैफ हसन ने 22 रन बनाए। आयरलैंड के लिए मार्क अडेयर और गारेथ डेल्ने ने 2-2 विकेट लिए।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान