बांग्लादेश क्रिकेट टीम  
क्रिकेट

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर गिरी ICC की गाज, अल्टीमेटम मिलते ही ठंडे पड़े तेवर, सामने आया बड़ा अपडेट

ICC on BCB: अगर बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच नहीं खेलती है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

ICC T20 World Cup 2026 Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक बांग्लादेश का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है और आईसीसी कभी भी इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है। दरअसल, आईसीसी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम को विश्व कप मैचों के लिए भारत भेजने से इनकार करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। बुधवार को इस मुद्दे पर आईसीसी की लंबी बैठक हुई, जिसके बाद यह सख्त रुख सामने आया है।

वोटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को झटका

इस पूरे मामले पर आईसीसी की बैठक कई घंटों तक चली, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली लगभग सभी टीमों के प्रतिनिधि शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक इस मुद्दे पर वोटिंग भी कराई गई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करारी हार का सामना करना पड़ा। वोटिंग के बाद आईसीसी ने बीसीबी को साफ संदेश दे दिया है कि उनके पास अब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। अगर बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आती है, तो उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ेगा। माना जा रहा है कि बांग्लादेश की गैरमौजूदगी को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

स्कॉटलैंड की एंट्री का रास्ता लगभग तय

आईसीसी की बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसकी जगह किस टीम को शामिल किया जाए। इस पर अधिकांश सदस्यों ने किसी दूसरी टीम को मौका देने पर सहमति जताई है। माना जा रहा है कि आईसीसी बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल करने का ऐलान कर सकती है। स्कॉटलैंड की टीम यूरोपियन क्वालीफायर में हिस्सा तो ले चुकी थी, लेकिन नीदरलैंड्स, इटली और जर्सी ने उनसे पहले क्वालीफाई कर लिया था। इसके बावजूद रैंकिंग के आधार पर अब स्कॉटलैंड का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।

बीसीबी के पास आखिरी मौका

बताया जा रहा है कि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास बेहद कम समय बचा है। अगर बीसीबी तय समय के भीतर अपनी टीम को भारत भेजने पर सहमत होता है, तभी बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल पाएगा। अन्यथा उसका बाहर होना तय माना जा रहा है।

वोटिंग में सिर्फ एक देश ने दिया साथ

सूत्रों के अनुसार इस वोटिंग में कुल 16 देशों ने हिस्सा लिया। इनमें से 14 देशों ने आईसीसी के फैसले के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो देशों ने विरोध में वोट दिया। माना जा रहा है कि विरोध करने वालों में एक बांग्लादेश खुद है, जबकि दूसरा देश पाकिस्तान हो सकता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस देश ने किस पक्ष में वोट दिया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान