बांग्लादेशी फैन के साथ मारपीट (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

कानपुर में लोग भूले 'अतिथि देवो भव' की परंपरा! बांग्लादेशी फैन के साथ मारपीट, हॉस्पिटल में एडमिट

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। यहां एक बांग्लादेश के फैंस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस फैन का नाम टाइगर रूबी है।

मृणाल पाठक

कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां एक बांग्लादेश के फैंस के साथ बदसलूकी हुई। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसके बाद अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बांग्लादेश के इस फैन का नाम टाइगर रूबी है। यह शख्स दूसरे मैच में शुक्रवार सुबह स्टेडियम की सी बालकनी में बांग्लादेश का झंडा हाथ में थामे और टीम की टी शर्ट पहनकर बांग्लादेश का मनोबल बढ़ा रहा था। वहीं गैलरी के आगे के हिस्से को कवर रखा गया था, क्योंकि उस हिस्से में दर्शकों को बैठने की अनुमति पीडब्ल्यूडी ने नहीं दी थी। लेकिन टाइगर सबसे आगे जाकर झंडा लहराने लगा।

जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से पीछे आने को कहा गया। लेकिन वह इनकार करने लगा और उन्हें कुछ भला-बुरा कहा। ऐसे में बाउंसर ने उसे पकड़ कर पीछे लाया, लेकिन इस खींचतान में उसे हल्की चोट लग गई। लेकिन टाइगर जमीन पर फैल गया और खुद को बाउंसर और भारतीय फैंस द्वारा मारने की बात करने लगा।

इतना ही नहीं जब टाइगर को जमीन से उठाने की कोशिश की गई तो उसने खुद को चोट लगने की बात कही और खुद की हालात गंभीर बताई। जिसके बाद उसे रिजेंसी अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी उसकी चोट देखते हुए दिखाई दे रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर टेस्ट को बारिश की वजह से रोक दिया गया है। अब तक 35 ओवर का खेल हो चुका है, जहां बांग्लादेश के तीन विकेट पर 107 रन हो गए हैं। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम 6 रन और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं भारत के लिए दो विकेट आकाशदीप ने लिए हैं, जबकि एक विकेट अश्विन के खाते में आए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा