लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को लगा एक और झटका, भारतीय स्पॉन्सर्स ने खींचे हाथ; प्लेयर्स मुश्किल में

SG Ends Sponsorship Deal: भारत की बड़ी स्पोर्ट्स प्रसाधन बनाने वाली कंपनी 'एसजी' ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया है।

उज्जवल सिन्हा

SG Ends Sponsorship Deal with several Bangladeshi players: आईपीएल से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को एक और बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत की बड़ी स्पोर्ट्स प्रसाधन बनाने वाली कंपनी 'एसजी' ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया है।

एसजी बांग्लादेश शीर्ष खिलाड़ियों कप्तान लिटन दास, यासिर रब्बी और मोमिनुल हक को स्पांसर करती है। खिलाड़ियों को अनुबंध का नवीनीकरण न करने के बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन उनके एजेंट्स को इस बारे में बता दिया गया है।

क्रिकेटरों को होगा काफी नुकसान

टेलिकॉम एशिया नेट के हवाले से एक बांग्लादेशी क्रिकेटर के हवाले से कहा, "ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में ऐसा होने की संभावना है।" एसजी द्वारा अनुबंध रिन्यू न किए जाने से बांग्लादेश स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को नुकसान हो सकता है। आने वाले समय में दूसरी कंपनियां भी ये कदम उठा सकती हैं। प्लेयर स्पॉन्सरशिप से जुड़े एक सूत्र ने टेलिकॉम एशिया नेट को बताया, "मुझे लगता है कि दूसरी कंपनियां भी हमारे क्रिकेटरों को स्पॉन्सर न करने का विकल्प चुन सकती हैं।"

मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद शुरू हुआ विवाद

दोनों देशों के बीच विवाद केकेआर द्वारा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुआ है। इस घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत जाना होगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीसीसीआई की होगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है। इसी वजह से भारत में आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर विरोध हो रहा था। भारी विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई आमने-सामने हैं।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA