बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात

BAN vs NZ: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया। 183 रनों के लक्ष्य को टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

संजय सिंह बिष्ट

BAN vs NZ 1st T20I Match Highlight: वनडे सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश ने टी20 सीरीज में भी शानदार शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में हरा दिया। चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे, जिसे बांग्लादेश ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

हृदोय और शमीम ने पलटा मैच

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत सधी हुई रही। सैफ हसन और तंजीद हसन तमीम ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और 10.1 ओवर में 77 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। यहां से तौहीद हृदोय और परवेज हुसैन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच 28 गेंदों में 57 रन की साझेदारी हुई। परवेज के आउट होने के बाद शमीम हुसैन ने जिम्मेदारी संभाली और हृदोय के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। तौहीद हृदोय ने 27 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, शमीम हुसैन ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों के बीच 19 गेंदों में 49 रन की साझेदारी ने मुकाबले को पूरी तरह बांग्लादेश के पक्ष में कर दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

न्यूजीलैंड की पारी में दिखा संघर्ष

इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टिम रॉबिन्सन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को संभाला। दोनों ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान निक केली ने 39 रन का योगदान दिया, जबकि जोश क्लार्कसन ने अंत में तेज 27 रन बनाए। इसके बावजूद टीम 182 रन तक ही पहुंच सकी।

बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में रिशाद हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके। टीम ने शुरुआत में दबाव झेला, लेकिन अंत में बल्लेबाजों की आक्रामकता और संतुलित प्रदर्शन के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब सीरीज के अगले मैच में न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश करेगा, जबकि बांग्लादेश अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगा।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन